फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरे कृष्ण महामंत्र के भजनों पर झूमें श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इस्कॉन की ओर से मॉडल टाउन स्थित सावन पार्क में संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण महामंत्र के मधुर भजनों पर नृत्य और संकीर्तन किया। कार्यक्रम में आईबीएम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. गौरव उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान को पुष्प और दीप अर्पित किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद और श्रीमद्भागवत गीता और रामायण की धार्मिक पुस्तकें बांटीं। आकर्षण का केंद्र हंस के आकार में बने विशेष वाहन पर गौरी निताई की मूर्तियां रही। भक्तों ने रथ का भी भ्रमण किया। इस्कॉन मंदिर एनआर एन्क्लेव सेक्टर-24 में हर रविवार होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें