फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोबाइल नंबर बंद करा ठगे 1.63 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने धोखाधड़ी के एक नए तरीके से एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर को बंद करवा के उसके तीन बैंकों खातों में से करीब 1.63 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को इस ठगी का पता भी बैंक की तरफ से भेजी गई मेल को पढ़ने के बाद चला। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना साइबर अपराध पुलिस को नवीन सैनी निवासी शोंधापुर ने बताया कि दो दिसंबर को उसके फोन नंबर एक संदेश आया। जिसमें तकनीकी कारणों के चलते मोबाइल नंबर बंद करने की वजह बताई गई और कुछ समय बाद उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया।
इसके बाद चार दिसंबर शाम पांच बजे उसके बैंक में रजिस्टर्ड ई-मेल पर उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाते नंबर से पांच हजार रुपये, 93 हजार रुपये और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर से 800 रुपये, 55 हजार रुपये और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर से 9400 रुपये कटने के मैसेज आए। उसने बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि किसी अज्ञात ने धोखाधड़ी कर उसके खातों से 1,63,200 रुपये ठग लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें