फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वॉलीबॉल के लड़कों में वैसर और लड़कियों में गगसीना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीआरपीसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लड़कों की वॉलीबॉल में वैसर और लड़कियों में गगसीना गांव प्रथम रहा।
रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल डाहरिया मुख्यअतिथि रहे। पीआरपीसी के महाप्रबंधक (एचआर), तरुण कुमार बिसाई, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और थाना सदर पुलिस प्रभारी राकेश कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रैक सूट देकर पुरस्कृत किया। ग्रामीण खेलकूद में पानीपत और करनाल के लगभग 35 गांवों के सरकारी स्कूलों के दो हजार से अधिक खिलाड़ियों ने बड़े चुनौती पूर्ण खेल का प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। वे मैदान पर बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित कर सकते हैं। इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
कबड्डी के अंडर-19 लड़कों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददलाना विजेता और राजकीय स्कूल लोहारी उप-विजेता रहा। लड़कों की वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वैसर विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालखा उप-विजेता रहा। लड़कियों की खो-खो में राजकीय स्कूल मनाना विजेता और खोजकीपुर स्कूल उप-विजेता रहा। लड़कियों की वॉलीबॉल में गगसीना स्कूल विजेता और ददलना स्कूल उप-विजेता रहा। प्रतियोगिता में आदियाना गांव के खिलाड़ियों ने 22, भंडारी ने 22 पदक और मतलौडा ने 14 पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें