राजाखेड़ी गांव में बिछी पीएनजी की सप्लाई, पक्के घरों को ही मिलेंगे गैस कनेक्शन एलपीजी से पीएनजी कनेक्शन लेने में उपभोक्ता को मिलेगा 14 रुपये 59 पैसे का फायदा
पानीपत। राजाखेड़ी गांव में पीएनजी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। गांव दिवाना के बाद यह पानीपत का दूसरा गांव है, जिसमें पीएनजी का लोग फायदा उठा सकेगें। अब लोगों को गैस सलेंडर में गैस भरवाने के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। पीएनजी लोगों को घर बैठे ही मिलती रहेगी। इंडयन ऑयल अड़ानी गैस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा पूरे गांव में पीएनजी पाइप लाइन बिछवाई जा रही है। एक पीएनजी कनेक्शन को लेने के लिए 5600 रुपये चार्ज करना पड़ता है। जिसमें गांव के 800 लोगों ने पीएनजी कनेक्शन लिए है। पीएनजी कनेक्शन को पूरे गांव में 15 जनवरी को शुरू किया जाएगा। इस स्किम से लोगों को ये फायदा होगा कि एक महिने में वें जितनी गैस का प्रयोग करेगें उतना ही बिल भरेगें। पीएनजी आम एलपीजी गैस सलेंडरों से 14 रूपयें सस्ती गैस मिलेगी और इन सलेंडरों से तेज गति में प्राप्त होगी।
अड़ानी ग्रुप द्वारा लगाए जा रहे पीएनजी गैस कनेक्शन राजाखेड़ी गांव में हड़ानी ग्रुप द्वारा पीएनजी कनेक्शन लगाए जा रहे है। यह एक प्राइवेट कंपनी है, जो कि लोगों को घर-घर कनेक्शन दे रही है। इससे उपभोक्ता को घर बैठे ही गैस मिलती रहेगी, जिससे वह जितना मर्जी प्रयोग करते रहे। अड़ानी ग्रप द्वारा राजाखेड़ी के बाद कुटानी गांव में पीएनजी कनेक्शन दिए जाएगें। एलपीजी गैस से 14 रूपये 59 पैसे सस्ती मिलेगी पीएनजी गैसएलपीजी गैस लोगों को 42 रूपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्राप्त होती है, लेकिन पीएनजी लोगों को 27 रूपये 41 पैसे पर यूनिट के हिसाब से देने होगें। जिससे लोगों को 14 रुपये 59 पैसे का फायदा होगा। एलपीजी गैस सलेंडर में लोगों को 14 किलोग्राम गैस मिलती है, जिसका लोगों को 588 रुपये देने पड़ते है, लेकिन पीएनजी में लोगों को 378 रूपये देने पड़ेगें।
एक कनेक्शन लेने के लिए देने होगें 5600 रुपये:
लगभग राजाखेड़ी के पूरे गांव में पीएनजी की सप्लाई बिछाई जा चुकी है और कनेक्शन दिए जा रहे है। एक कनेक्शन के लिए लोगों को 5600 रूपये देने पड़ रहे है। उपभोक्ता अगर इस कनेक्शन को छोडना चाहता हैं तो एक हजार रूपयें काटकर उन्हें 5600 रूपये वापस कर दिए जाएगें और अगर उपभोक्ता 5600 रूपये एक साथ नहीं दे पाता है और वो 625 रूपये किस्तो के हिसाब से देता है तो कनेक्शन के पैसे वापस नहीं दिए जाएगें।
जिस घर में स्लेप होगी उसी घर में होगा कनेक्शन:
जिन घरों की रसोई में स्लेप होगी अड़ानी ग्रुप द्वारा उन्हीं घरों में पीएनजी का कनेक्शन दिया जा रहा है। अगर घर पक्का है और रसोई में स्लेप नहीं है तो उस घर में पीएनजी कनेक्शन नहीं होगे। गांव के कुछ घर ऐसे है जिनमें अभी भी घर कच्चे है और पीएनजी कनेक्शन को नहीं ले सकते है। ऑन लाइन भर सकते है पीएनजी बिल-उपभोक्ता द्वारा पीएनजी का जितना प्रयोग होगा, उतना ही वह बिल भर सके गा। इससे लिए हड़ानी ग्रुप हर घर के बाहर गैस के मीटर लगाएगा, जिससे उपभोक्ता का हर महीने बिल आएगा। जिसको वह कैस देने के अलावा ऑनलाइन भी भर सकता है। इसके साथ-साथ यह पीएनजी कनेक्शन 24 घंटे सप्लाई देगा। दो महीने में होगी पीएनजी कनेक्शन की चेकिंग--पीएनजी कनेक्शन की दो महीने में एक बार चेकिंग की जाएगी। जिसका उपभोक्ता को 180 रूपये चार्ज देना होगा। अगर पीएनजी कनेक्शन में कोई दिक्कत होती है तो हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर कर्मचारी को भी बुलाया जा सकता है।
गांव में 800 लोगों ने लिया पीएनजी कनेक्शन : जोगिंद्र
गांव राजाखेड़ी के सरपंच जोगिंद्र का कहना है कि गांव में लगभग 800 लोगों ने पीएनजी कनेक्शन लिया है। जिसमें से 120 घरों में पीएनजी कनेक्शन लगाए जा चुके है। गांव में पीएनजी को 15 जनवरी से शुरू किया जाएगा। जिसके बाद लोग इसका फायदा उठा सकेगें। अड़ानी ग्रप का गांव में एक सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसमें उपभोक्ता अपनी मांगो को पूरा कर सकता है।
पीएनजी से लोगों को होगा फायदा : राजेश
इंडियन ऑयल अड़ानी प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर इंजीनियर राजेश कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी कनेक्शन लेने में 14 रूपयें 59 पैसे का फायदा होगा। समय-समय पर इसकी जांच की जाएगी। हर समय पीएनजी उपलब्ध रहेगी। पीएनजी की स्पीड भी एलपीजी से ज्यादा रहेगी।
सिलेंडर भरवाने से मिलेगा छुटकारा : मुकेश
राजाखेड़ी निवासी मुकेश कुमार वर्मा का कहना है कि अब एलपीजी सिलेंडर भरवाने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। पीएनजी कनेक्शन से घर बैठे ही गैस मिलती रहेगी और समय की भी बचत होगी ।