फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल निपटान स्कीम हुई खत्म जिले के

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल निपटान स्कीम हुई खत्म
विज्ञापन


पानीपत। अक्तूबर माह में लांच की गई बिल निपटान स्कीम सोमवार को समाप्त हो गई। स्कीम के कारण जिले के 82261 बकायदारों में से 53 हजार 383 बकायदारों ने स्कीम का लाभ लेते हुए 46.23 प्रतिशत राशि का निपटान कर लिया। स्कीम का फायदा उठाने वाले लोगों की संख्या भले ही 64.9 प्रतिशत रही हो लेकिन इसमें बड़े बकायदारों ने राशि जमा नहीं करवाई। स्कीम के निगम द्वारा जगह-जगह खुले दरबार भी लगाए गए। फिर भी बकायदारों का स्कीम की तरफ कम रूझान दिखाई दिया। बकायदारों पर बिजली निगम के 319 करोड़ रुपये बकाया थे। जिसमें से केवल 147 करोड़ बकाया राशि ही सेटल हो पाई। जो बकाया राशिक मात्र 46.23 प्रतिशत है।
18814 बकायदारों के काटे कनेक्शन, उनमें से केवल 6120 बकायदारों ने ही उठाया स्कीम का फायदा :
स्कीम का फायदा ना उठाने वाले 18814 बकायदारों के निगम द्वारा कनेक्शन काटे गए, उनमें से केवल 6120 बकायदारों ने ही स्कीम का फायदा उठाया है। बाकि बचे हुए उपभोक्ता चोरी से बिजली चला रहे हैं। जिससे निगम का लाइन लॉस भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

13 करोड़ रुपये जमा करवाकर 134 करोड़ करवाए माफ
लोगों को भेजे गए नोटिस, लैंड बिल एक्ट के तहत संपत्ति अटैच कर वसूली जाएगी बकाया राशि
बिजली निगम ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भेज दिए हैं, अगर 31 तारीख तक भी बिल सेटलमेंट स्कीम का फायदा नहीं उठाते हैं तो बकाया राशि को वसूलने के लिए बकायेदारों की प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी। बकायेदारों पर लैंड बिल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
एक जनवरी से काटे जाएंगे कनेक्शन :
वैसे तो बकायदारों के कनेक्शन अब भी काटे जा रहे हैं, लेकिन एक जनवरी से यह काम तेज हो जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि बकायदारों को किसी भी हद तक नहीं बक्शा जाएगा।
विज्ञापन

स्कीम के तहत सभी बकायदारों की बकाया राशि से ब्याज माफ कर दिया गया था। जिस कारण बची हुए राशि को सेटल करके वसूला गया। स्कीम के अनुसार 147 करोड़ में से 134 करोड़ रुपये माफ कर दिए गए। 53 हजार बकायदारों ने मात्र 13 करोड़ रुपये जमा करवाए व मुख्यधारा से जुड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें