फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की दीवार फांद कर हथियारों से लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों से लैस बदमाशों ने कॉलेज में पेड़ से बांधकर छात्र को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर-18 स्थित देशबंधु गुप्ता कॉलेज की दीवार फांद कर आठ हथियारों से लैस बदमाशों ने कैंटीन में खाना खा रहे छात्र को पेड़ से बांध कर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। छात्र की चीख सुनकर वहां दूसरे छात्र इकट्ठा हो गए। छात्रों की भीड़ को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से दीवार लांग कर भाग गए। घायल छात्र को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रात भर अस्पताल में दाखिल रखा और अगली सुबह उसे छुट्टी दे दी। घायल के बयान पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित सात अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
देसराज कॉलोनी निवासी पीड़ित पंकज पुत्र धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह देशबंधु गुप्ता कॉलेज सेक्टर-18 में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। सोमवार सुबह सवा दस बजे उसका कॉलेज का लेक्चर फ्री था। इस कारण वह कॉलेज की पीछे वाली दीवार के पास बैठकर खाना खाने लग गया। उसी दौरान वहां दीवार कूद कर आठ बदमाश युवक आ गए। उनके हाथ में तलवार, चाकू व डंडे थे। उन्होंने आते ही उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसे पेड़ से बांध दिया व उसकी डंडों से पिटाई की। इसी बीच उसकी चीख सुनकर कॉलेज के काफी छात्र वहां दौड़ कर पहुंचे। उन्हें आते देख आरोपी मौके से दीवार कूद कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उन बदमाशों में से एक बदमाश मोनू निवासी गांव डाहर को वह जानता है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी मोनू सहित सात अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को गश्त के लिए दी है शिकायत
मामला गंभीर है। कॉलेज की दीवारों पर कांटेदार तार लगाया हुआ है। आरोपी कॉलेज की पीछे वाली दीवार को फांदकर कॉलेज में घुसे थे। पुलिस को गश्त बढ़ाने के लिए शिकायत पत्र दे दिया है।
- डॉ. सरोज मलिक, प्राचार्या, देशबंधु गुप्ता कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें