फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-हुडा सेक्टर-1

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नजर आया तेंदुआ, लोग घबराये प्रशासन ने गठित की टीम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हुडा सेक्टर-18 में तेंदुआ नजर आया है। जिसके बाद लोगों में दहशत बनी हुई है। प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और डीसी ने वन्य एवं प्राणी विभाग, पुलिस की एक टीम गठित की है। वन्य एवं प्राणी विभाग के अधिकारियों ने सेक्टर का मुआयना किया और शहर के इस क्षेत्र में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। वहीं तेंदुए के छुपने के संदिग्ध स्थानों पर जाल लगा दिए हैं। वहीं हुडा सेक्टर में लोग रात को निकलने में घबराने लगे हैं। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
वन्य एवं प्राणी विभाग व पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को हुडा सेक्टर-18 व आसपास के एरिया में जाकर तेंदुए के होने व छिपने के मद्देनजर सभी पहलुओं पर गौर किया। वन मंडल अधिकारी धर्मबीर मलिक ने बताया कि जिला के जिस क्षेत्र में तेंदुए के सामने आने की बातें आई है। उस क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला में भी ऐसे ही घबराहट के मारे तेंदुआ शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर गया था और जोकि एक गैराज में मिला था। उसको वन विभाग द्वारा सुरक्षित शहरी क्षेत्र से बाहर निकालकर जंगलों में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

लोग अपने मकानों व गैराज को बंद रखें
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यह एक शर्मिला जानवर है और रात को ही निकलता है। इसलिए अपने मकानों व गैराज के दरवाजे बंद रखें। अपने घरों के बाड़ों को भी बंद कर रखें और झाड़ियों से दूर रहें। उन्होंने बताया कि अधिक शोर या डीजे इत्यादि के बजने के कारण तेंदुआ वापस जंगल की तरफ रूख कर गया हों। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन से तेंदुए से संबंधित कोई भी सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि लोग सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम उसके पैरों के निशान लेकर निरीक्षण कर रही है।
एक दिन में 15-20 किमी करता है तय
वन मंडल अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि यमुना क्षेत्र के सहारे वह कलेसर जंगल में प्रवेश कर गया हों, क्योंकि वहां पर तेंदुए अधिक मात्रा में हैं। यह जानवर एक दिन में 15 से 20 किमी का एरिया कवर कर देता है। आमजन को यदि इससे संबंधित कोई सूचना मिलती है तो वह वन विभाग के वन्य प्राणी निरीक्षक सतबीर मलिक को मोबाइल नंबर 9813365233 पर बता सकता है। हालाकि किसी भी तरह के साक्षय मिलने पर विभाग पूरी तरह से सचेत है।
विज्ञापन

वर्जन
हुडा सेक्टर-18 में तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी मिली है। इसको लेकर वन्य एवं प्राणी विभाग और थाना प्रभारी की टीम गठित कर दी है। टीम ने तंदुए की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर सावधानी बरतें। उनको तेंदुए को लेकर किसी तरह की जानकारी मिलती है तो वे प्रशासन या पुलिस को इसकी सूचना दें।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें