फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निगम से बिजली कटों को कम करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण बिजली व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान
विज्ञापन

थर्मल। क्षेत्र में दो दिनों से लगातार गिर रहे कोहरे के कारण बिजली के बार-बार कट लग रहे है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को बिजली की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव नौहरा, सौदापुर, दत्ता कॉलोनी, विर्क नगर, रामनगर, जीतगढ़, सिंगपुरा व सिठाना में देर रात ही बिजली गुल हो जाती है। बिजली न होने के कारण सैकड़ों परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली निगम से मांग की है कि इस कटौती को कुछ कम किया जाए। वहीं पानीपत थर्मल प्लांट की तीन यूनिटों को नो डिमांड के कारण बंद किया गया है। एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि कभी-कभी ही कोहरे के कारण लाइन ट्रिप हो जाती। बाकी इस समय बिजली की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें