फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में शहर का कपड़ा मार्केट बंद, 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत शहर के सभी कपड़ा मार्केट, सीटीएमए की सभी 10 एसोसिएशनों और कंबल से संबंधित करीब पांच हजार छोटी फैक्ट्रियां जीएसटी के विरोध में बुधवार को बंद रहीं। इससे करीब 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। शहर के हजारों व्यापारियों ने अमरभवन चौक पर एकत्रित होकर हवन किया और जीएसटी की आहुति डालीं। इस दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सीटएमए के प्रधान एवं व्यापारी नेता राकेश चुघ ने कहा कि इन दो दिनों में भी यदि सरकार ने कपड़े से जीएसटी नहीं हटाया तो सभी दुकानदार और फैक्ट्री मालिक अपनी दुकान, फैक्ट्री बंद कर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। वे किसी भी हालत में कपड़े पर जीएसटी लागू नहीं करने देंगे। व्यापारियों ने कहा कि उन्हें जीएसटी किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। कपड़े पर जीएसटी लगाने का औचित्य नहीं हैं। क्योंकि छोटी फैक्टरियों के मालिक एकाउटेंट आदि का खर्च बर्दाश्त नहीं कर सकते। व्यापारियों ने कहा कि सरकार ने छोटे व बड़े व्यापारियों को एक ही मान लिया है पर ऐसा करना संभव ही नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें करीब 90 फीसदी छोटे व्यापारी हैं और सरकार ने यदि ऐसा किया तो ज्यादातर छोटे व्यापारियों का काम-धंधा अपने आप ही बंद हो जाएगा। वहीं राकेश चुघ ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों के हित में कपड़े से तुरंत जीएसटी को हटाया जाए। इस मौके पर चैंबर ऑफ टैक्सटाइल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसएशिन के प्रधान राकेश चुघ, पचरंगा बाजार मैन्यूफैक्चरिंग एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन से ओम चावला, काकू बंसल, अशोक जैन, सचिन रावल, अशोक अग्रवाल, एसडी कॉलेज रोड से श्याम सचदेवा, पानीपत हैंडलूम अमरभवन चौक से मदन बरेजा, तिलकराज खट्टर, अमीर कचहरी मार्केट से हरमिंद्र सिंह दुआ, सन्नी कालड़ा, भूपेंद्र गुलाटी, जगदीश सिंगला, अशोक भाटिया, पानीपत हैंडलूम सप्लायर्स एसोसिएशन से बलदेव राज रेवड़ी, शाल एसोसिएशन से ठाकर दास शर्मा, राजेश विज, सेठी चौक एसोसिएशन से सचिन जताना, सीटीएमए से संबंधी सभी 10 एसोसिएशनों से हेमराज, अनिल बरेजा, बिंटू चुघ, मुरली सतीजा, अजीत मुलतानी, गुलशन अरोड़ा, लक्ष्मी टूटेजा, राजेश सिंगला, चिमन सेठी सहित जोगेंद्र चानना, देवेंद्र रेवड़ी, कवल खुराना, मुकेश नारंग, संजय बागा, सोमनाथ वधवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें