फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां स्वच्छता और पवित्रता होगी, वहीं समरसता होगी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। स्वच्छता और समरसता यात्रा अपने लक्ष्य के 21वें दिन स्काईलार्क पर्यटक स्थल पर पहुंची। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे और निगमायुक्त शिवप्रसाद शर्मा, मेयर सुरेश वर्मा और पार्षदों आदि व्यक्तियों ने यात्रा का स्वागत किया। डॉ. चंद्रशेखर खरे ने स्काईलार्क से यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुई वापस स्काईलार्क पर आकर हुई। शाम को स्वच्छता और समरसता के नाम पर लोधी पार्क में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने कहा कि स्वच्छता और समरसता का एक अनूठा संबंध होता है। जहां स्वच्छता व पवित्रता होगी, वहीं समरसता का निवास होगा। उन्होंने कहा कि समाज में गंदगी ही एक अस्वच्छता नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार, आतंकवाद, छुआछुत, ऊंच-नीच और जातिवाद जैसी अनेक प्रकार की गंदगी भरी हुई है। यदि इन सभी से छुटकारा पाना है तो हमें स्वच्छता को अपनी जीवनशैली में उतारना पड़ेगा। यात्रा का शुभारंभ आठ जून को समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी ने हरी झंडी देकर किया था। यह यात्रा अब तक चंडीगढ, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक व सोनीपत को पूरा कर आज पानीपत पहुंची है। इस अवसर पर कोर्डिनेटर रविंद्र सिंह, सह-कोऑर्डिनेटर संजय कुमार, ललित कुमार, मीडिया प्रभारी तेजेंद्र बिडलान, सचिन कुमार, सुमित, मनीष व सुरेंद्र पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता में अद्भुत शक्ति : सुभाषचंद्र
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जागरूकता में अद्भुत शक्ति होती है। केंद्र और प्रदेश की वर्तमान सरकार सरोकारों की सरकार है। स्वच्छता और सरमरसता का संबंध सामाजिक सरोकार से ही है। इसलिए 22 दिवसीय हरियाणा स्वच्छता एवं समरसता यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा में 65 स्वयंसेवक चंडीगढ़ में संकल्प लेकर इस यात्रा के लिए रवाना हुए थे। आज 21 दिन की यात्रा पानीपत में पूरी हुई है। यह यात्रा अपने 22 दिन पूरे कर करनाल में जाकर संपन्न होगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान समाज में स्वच्छता और समरसता लाने के मामले में सरकार 60 प्रतिशत तक सफल हुई है। लेकिन, 70 साल की स्वच्छता की समस्या को 70 दिन में ठीक नहीं किया जा सकता। इसके लिए अभी और तेजी से कार्य करना होगा। वार्ड-3 के पार्षद हरीश शर्मा और अन्य पार्षदों के सवाल के जवाब में निगमायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने कहा कि शहर में जितनी भी डेयरी हैं, उन्हें शीघ्र ही जाटल रोड पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें