पानीपत। होली के त्योहार के चलते आमजन में कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन ने 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। इनके साथ पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। सभी टीमें अतिरिक्त उपायुक्त के मार्गदर्शन में काम करेंगी।
इसमें जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने डीटीपी अशोक गर्ग व एसएचओ पुलिस स्टेशन चांदनी बाग को पुलिस स्टेशन चांदनी बाग क्षेत्र में, कार्यकारी अभियंता वाटर सर्विस सुरेश कुमार सैनी व एसएचओ पुलिस स्टेशन सेक्टर-29 को पुलिस स्टेशन सेक्टर-29 के क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। जीएम कोऑपरेटिव बैंक रविंद्र राणा व एसएचओ पुलिस स्टेशन सदर को पुलिस स्टेशन सदर क्षेत्र में, एएफएसओ देवेंद्र कादियान व एसएचओ पुलिस स्टेशन सिटी को पुलिस स्टेशन सिटी क्षेत्र में, एसडीओ पब्लिक हेल्थ हरविंद्र शर्मा व एसएचओ पुलिस स्टेशन तहसील कैंप को पुलिस स्टेशन तहसील कैंप क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
डिवीजन नंबर 23 के कार्यकारी अभियंता ललित कुमार व एसएचओ पुलिस स्टेशन किला को पुलिस स्टेशन किला क्षेत्र में, डीटीपी एमसीपी प्रवेश कौशिक व एसएचओ पुलिस स्टेशन सेक्टर 13-17 को पुलिस स्टेशन सेक्टर 13-17 क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। एटीपी एमसीपी दीपक राणा व एसएचओ पुलिस स्टेशन मॉडल टाउन को पुलिस स्टेशन मॉडल टाऊन क्षेत्र में, यूएचबीवीएन समालखा के कार्यकारी अभियंता रणबीर देशवाल व एसएचओ पुलिस स्टेशन समालखा को समालखा क्षेत्र में, नियुक्त किया गया है।