फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी के पास दो एकड़ में लगेगी मेगा फूड पार्क की प्राइमरी प्रोसेसिंग यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी के पास दो एकड़ में मेगा फूड पार्क की प्राइमरी प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रीयल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) अपने इंडस्ट्रीयल सेक्टर में दो एकड़ में इसका निर्माण करेगी। बिल्डिंग प्लान तैयार किया जा रहा है। दो हजार लोगों को यहां रोजगार मिलेगा। सोनीपत में बन रहे मेगा फूड पार्क का यह हिस्सा होगा। 177.59 करोड़ की लागत से 75 एकड़ में बन रहा मेगा फूड पार्क 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाएगा। प्रदेश के किसान भी फूड प्रोडक्ट के लिए फसल उत्पादन कर आय कमाएंगे। अगले साल तक पूरा ढांचा तैयार होकर इसमें विभिन्न फूड कंपनियों का कारोबार शुरू होगा। मेगा फूड पार्क भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस योजना का उद्देश्य आपूर्ति शृंखला के हर चरण में खासकर जल्द खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की बर्बादी में कमी लाने और उनका मूल्यवर्धन करते हुए खाद्य उत्पादन क्षेत्र को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

सोनीपत में बनेगा सेंटर : केंद्र सरकार ने दिल्ली के नजदीक एनएच-1 पर होने के कारण सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र को मेगा फूड पार्क कोर प्रोसेसिंग सेंटर बनाने के लिए चुना है। 75 एकड़ में एचएसआईआईडीसी इसका निर्माण कर रही है। मेगा फूड पार्क में प्रोडक्ट की उपलब्धता और विस्तार के लिए प्राइमरी प्रोसेसिंग यूनिट की भी जरूरत होगी। इसके तहत पानीपत, करनाल और रोहतक का चयन किया गया है।
आईएमटी रोहतक में भी मेगा फूड पार्क बनेगा। जनवरी माह में इसकी मंजूरी केंद्र सरकार ने दी है। 50 एकड़ में हैफेड द्वारा 165 करोड़ लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। इसमें 50 करोड़ केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी। हैफेड को जमीन अलॉट कर दी गई है। 75 प्रोसेसिंग यूनिट इसमें लगेंगी। ग्रेन प्रोसेसिंग, पशुओं के खाद्य उत्पाद, बेकरी प्रोडक्ट, दूध प्रोडक्ट, फल और सब्जियों सहित अन्य फसलों से उत्पाद बनाने की यूनिट एवं अन्य खाद्य उत्पादों की यूनिट इसमें बनेंगी। सीधे तौर पर 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। हजारों लोग इससे जुड़कर रोजगार चलाएंगे। झज्जर और सोनीपत में इसकी प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने देशभर में फूड पार्क बनाने की घोषणा 2015 में की थी। पानीपत में भी प्राइवेट भागीदारी से फूड पार्क बनना प्रस्तावित किया गया। तमिलनाडु की कंपनी कांटिनेंटल वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 157.46 करोड़ की लागत से प्राइमरी मंजूरी ली थी।
100 से अधिक लगेंगी यूनिट : मेगा फूड पार्क में 100 से अधिक कंपनी अपनी यूनिट लगाएंगी। एचएसआईआईडीसी के मेगा फूड पार्क में 50 करोड़ केंद्र सरकार, 37.59 करोड़ एचएसआईआईडीसी और 90 करोड़ का नाबार्ड से लोन लेकर निर्माण कार्य चल रहा है। पानीपत, रोहतक करनाल में मेगा फूड पार्क के प्राइमरी प्रोसेसिंग सेंटर बनेंगे। खेतों के निकट इन सेंटरों में प्राथमिक प्रोसेसिंग एवं भंडारण कार्यों के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें आधुनिक भंडारण, शीत भंडारण, आईक्यूएफ, पैकेजिंग, बिजली, सड़क, जल इत्यादि शामिल हैं। अभी पानीपत के किसान दिल्ली की मंडी में फल, सब्जी भेजते हैं। फूड पार्क से लोकल मार्केट का विस्तार होगा। पानीपत में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों से लेकर उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। नाबार्ड के साथ मिलकर प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य चल रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

विनोद कत्याल, संपदा अधिकारी, एचएसआईआईडीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें