फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अंकल, यहां विद्यार्थियों को स्कूलों में नहीं मिल रहा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नियम 134ए के तहत टेस्ट पास करने वाले बच्चों को प्राइवेट स्कूल दाखिला नहीं दे रहे हैं। प्रशासन व शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों पर दाखिला देने का दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं। इससे खफा विद्यार्थियों ने सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पत्र लिखकर सीएम विंडो पर दिए हैं। इसके अलावा छात्र स्काई लार्क रिसोर्ट में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार से भी मिले और अपनी समस्या रखी। मंत्री पंवार ने बच्चों को उनकी आवाज चंडीगढ़ में उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 के राज नगर की मीनू पुत्री सुरेंद्र सिंह ने पत्र में लिखा है कि सीएम अंकल हमारे पानीपत शहर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया था, लेकिन अब इसी पानीपत में हम बेटियों को शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा शिक्षा से वंचित होकर भुगतना पड़ रहा है। पत्र में कहा गया है कि उन्होंने दसवीं की परीक्षा 94 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। इसके बाद 134ए के तहत 11वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन भी हो गया है पर निजी स्कूलों की ओर से दाखिला नहीं दिया जा रहा है। ऐसी वो अकेली नहीं सैकड़ों बेटियां पानीपत में हैं। वहीं बाबरपुर मंडी वासी शिवानी पुत्री राजेश कुमार ने भी सीएम विंडो पर दिए गए पत्र में लिखा है कि सीएम अंकल जिला शिक्षा विभाग की ओर से 134ए के तहत कक्षा 6 का दूसरा अलॉटमेंट नहीं निकाले जाने से उसके जैसी सैकड़ों बेटियों को पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है। करीब 50 दिन से बेटियां अपने परिजनों के साथ शिक्षा विभाग व स्कूलों के चक्कर काटने को मजबूर हैं पर दाखिला नहीं दिया जा रहा है। जिससे उनका सिलेबस छूट रहा है। सीएम अंकल जिस शहर से आपकी सरकार का स्वर्णिम अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शुरू हुआ हो उसी में बेटियों को शिक्षा के लिए धक्के खाने पड़ रहे हों तो अन्य शहरों व गांवों के हालात क्या होंगे यह सोचकर ही दु:ख होता है। इसलिए आपसे इस पत्र के माध्यम से मांग की जाती है कि इस 134 ए के तहत होने वाले दाखिले तुरंत कराए जाए।
मंत्री पंवार अंकल हमें दाखिला दिलाएं : सीएम विंडो में शिकायत देने के बाद छात्र स्काई लार्क रिसॉर्ट में पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी शिकायत परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सामने रखी। बच्चों ने मंत्री पंवार को कहा कि मंत्री अंकल हमें स्कूलों में दाखिला दिला दो। मंत्री पंवार ने बच्चों को आश्वासन देते हुए कहा कि उन्होंने लेटर को सीएम तक पहुंचा दिया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में मीटिंग है। वो मीटिंग में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें