फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के हर चौक चौहराहों पर गंदगी के ढ़ेर, नाले भी ओवर फ्लो, डीसी से मिले बाजारों के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक चौराहों पर गंदगी के ढेर, नाले भी ओवरफ्लो, डीसी से मिले बाजारों के प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक बिगड़ गई है। काफी दिनों से शहर के चौक चौराहे पर गंदगी के ढेर जमा है। शहर से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। बाजारों व शहर के मुख्य चौकों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। शहर के सभी 40 प्रधानों ने गंदगी से परेशान होकर डीसी सुमेधा कटारिया से शहर में सफाई कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने डीसी के कार्यालय पहुंचकर एक शिकायत पत्र भी दिया है। डीसी कटारिया ने दुकानदारों की शिकायत पर जल्द शहर से कूड़ा उठान का आश्वासन दिया है।
शहर से कूड़ा न उठने का कारण ठेकेदार को प्रशासन की ओर से पूरा भुगतान का न मिलना बताया गया है। इस कारण लेबर ठेकेदार के पास से काम छोड़ रही है। पानीपत में रोजाना 200 टन से अधिक कूड़ा निकालता है। किला पर जाने वाले रास्ते से लेकर किला के नीचे, एसडी गर्ल्स स्कूल के आसपास कूड़े के ढेर जमा है। स्कूलों में आने जाने वाले बच्चे भी गंदगी से परेशान हैं। नगर निगम आयुक्त कार्यालय के नजदीक गीता मंदिर रोड पर पूरी सड़क पर कूड़ा जमा हो गया है। असंध रोड फ्लाईओवर पर कूड़ा घर के बदबू ने लोगों को परेशानी में डाल रहा है। इस फ्लाईओवर से आने जाने वाले भी बदबू झेलने पर मजबूर है। रेलवे अंडर पास भी गंदे पानी से भरा हुआ है। गंदे पानी से होकर लोग मॉडल टाउन में आ जा रहे हैं। घर-घर से कूड़ा उठाने का नगर निगम का दावा भी फेल हो गया है। अब तक न तो कूड़ा उठाने वाली एजेंसी ने काम शुरू किया है। उल्टा उसके इंतजार में जो थोड़ी बहुत पहले सफाई होती थी वह भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन : इस इलाके में जगह-जगह चौक चौराहों पर जहां कूड़ा पड़ा रहता है, वहीं सीवर ओवरफ्लो होने के कारण जमा पानी से मच्छर और मक्खी पैदा हो रहे हैं। मॉडल टाउन के पार्कों में कई दिनों से पानी भरा रहता है। मॉडल टाउन की सड़कों पर गड्ढे के कारण लोग चोटिल होकर अस्पताल में पहुंचते हैं।
फतेहपुरी चौक : तहसील कैंप के ज्यादातर नाले नालियां गंदगी से भरे पड़े हैं। हर चौक चौराहे पर गंदगी के ढेर हैं। फतेहपुरी चौक पर कौशल्या डेंटल केयर के सामने गंदा नाला लबालब गंदगी से भरा पड़ा है। नाले के पास ही गंदगी का ढेर लगा है।
जीटी रोड : जीटी रोड पर लघु सचिवालय के सामने और आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल परिसर के बाहर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। खेल के मैदान में खेलने जाने वालों को भी प्रैक्टिस करने के लिए एक तरह से चुनौती का सामना करना पड़ता है।
संजय चौक : सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी अन्य क्षेत्रों से भी ज्यादा पड़ी है। संजय चौक पर होटल मिड टाउन के सामने नालियों से निकाली गई गंदगी के ढेर लगे हैं।
सेक्टर 11 : सेक्टर-11 के हालात भी बदतर हैं। सेक्टर में सीवर बैक मार रहे हैं। जीसी अस्पताल के पास सीवर ओवरफ्लो है। गंदगी का ढेर लगा हुआ है। आहूजा स्वीट्स के सामने पार्क के साथ जहां सीवर का पानी जमा है, वहीं गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
सब्जी मंडी : सब्जी मंडी में गंदगी की भरमार है। कीचड़ के साथ-साथ सीवर का पानी मंडी में फैला हुआ है। जहां तहां सड़ी सब्जियां पड़ी रहती हैं। सफाई नहीं होने के कारण लोग सब्जियों के साथ-साथ बीमारी के कीटाणु भी साथ लेकर जा रहे हैं।

बीमारी फैलने का खतरा
नगर निगम अधिकारियों को शहर की गंदगी से कोई लेना देना नहीं है। पूरा शहर गंदगी की जद में है। बाजारों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्राहक भी दुकानों पर जाने से कतरा रहे हैं।
-राजू मदन, दुकानदार

शिकायत करने का कोई फायदा नहीं
सभी बाजारों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शहर से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। बदबू के माहौल में शहर रहने को मजबूर हैं। बार बार शिकायत देने के बाद भी कोई फायदा नहीं होता।
-प्रेम कुुमार, दुकानदार

बारिश आते ही बढ़ेंगी समस्याएं
शहर में गंदगी का आलम है। नाले ओवरफ्लो हैं। जैसे ही बारिश आएगी गंदा पानी सड़क पर जमा होगा। कूड़े के ढेर लोगों के लिए अधिक समस्याएं पैदा करेंगे। शहर में गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

-सुनील अरोड़ा, दुकानदार

शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर ध्यान दिया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों की मीटिंग भी ली गई है। पहले नालों की सफाई की जाएगी। शहर से कूड़ा उठान किया जा रहा है। जो भी कर्मचारी ड्यूटी में कोताही बरतेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप डागर, निगमायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें