फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बसों से यात्री कर हटवाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बसों से यात्री कर हटवाने की मांग की
विज्ञापन


पानीपत। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने स्कूल बसों से यात्री कर हटवाने की मांग उठाई है और परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार से उनके मतलौडा आवास पर मिलकर अपना मांग पत्र सौंपा। स्कूल संचालकों ने अपनी समस्या मंत्री के सामने खुलकर रखी।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान विजेंद्र मान के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूल संचालकों का एक दल रविवार को मंत्री कृष्णलाल पंवार से उनके मतलौडा स्थित आवास पर मिला। उन्होंने मंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने स्कूली बसों पर यात्री कर लगाया था, परंतु विरोध के बाद इसे गलत मानते हुए खत्म कर दिया था। वर्तमान सरकार ने 20 रुपये प्रति मास के हिसाब से यात्री कर लगा दिया। प्रधान ने कहा कि उनके स्कूलों में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ़ने आते हैं। अभिभावकों व छात्रों की सुविधा के अनुसार ही स्कूल प्रबंधन बसों की सुविधा देता है। प्रदेश में ही स्कूली बसों पर यात्री कर लगाया हुआ है। इसी कारण प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा स्कूली बसों से यात्री कर हटाए जाने की मांग की है। इस मौके पर रणबीर सिंह, वेदपाल, रामपाल, रमेश सुताना, देवेंद्र समालखा, रणधीर सिंह इसराना व महाबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें