सौदापुर और ज्योति नगर में बिजली संकट छाया
थर्मल। सौदापुर गांव में एक लोडेड कैंटर ने बिजली की मेन सप्लाई वाली केबल को तोड़ दिया। जिसके चलते पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ज्योति कॉलोनी का ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते कॉलोनी में बिजली की परेशानी बढ़ गई है। संजय कुमार, विपिन कुमार, राजेंद्र, मनोज कुमार, देवेंद्र, कर्म सिंह व अनिल कुमार ने बताया कि गांव में रविवार सुबह एक कैंटर में फंसने के चलते बिजली की केबल टूट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम में बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं ज्योति कॉलोनीवासी कृष्ण कुमार, अवतार सिंह व सुमेर चंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते कॉलोनी में अंधेरा छाया हुआ है।