फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 150 श्रद्धालु सोमनाथ के लिए रवाना

Tue, 09 Jun 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को शुभकामनाएं देती मेयर कोमल सैनी और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। सूच - फोटो : Archive
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत सोमवार को रेलवे स्टेशन से 150 श्रद्धालुओं का जत्था सोमनाथ मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा में पानीपत के साथ हांसी, हिसार और जींद जिलों के श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें से 64 यात्री केवल पानीपत जिले से हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मेयर कोमल सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने का माध्यम हैं और इससे लोगों में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार होता है। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर देना है।
विज्ञापन




भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि प्रदेश में पहली बार इस तरह की निःशुल्क तीर्थ यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और संवर्धित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना विशेषकर बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए एक सराहनीय पहल है।



इस अवसर पर एसडीएम मनदीप सिंह, डीएसपी सुरेश सैनी, डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन आरडी कल्याण, सुशील कुमार और उप स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को शुभकामनाएं देती मेयर कोमल सैनी और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। सूच- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें