फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यमुना में बह रहा 1.50 लाख क्यूसेक पानी, बढ़ रहा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पहाड़ों व मैदानी इलाकों में बारिश होने से यमुना का जल स्तर रोजाना बढ़ रहा है। यमुना नदी में पुल के पास शुक्रवार शाम को करीब 1.50 लाख क्यूसेक पानी बह रहा है। जबकि यमुना का जल स्तर 229.70 मीटर पर पहुंच चुका है। यह खतरे के निशान से कुछ नीचे बह रही है। खतरे का निशान 231.50 मीटर है। यमुना में वीरवार सुबह को करीब 75 हजार क्यूसेक पानी बह रहा था और बुधवार शाम को करीब 45 हजार क्यूसेक पानी था।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रवीन ने बताया कि बारिश के मौसम में तीन माह तक हर घंटे यमुना के पानी की रिपोर्ट भेजी जाएगी। दूसरी तरफ पानीपत सिंचाई विभाग के कर्मचारी भी यमुना के पानी की रिपोर्ट सिंचाई विभाग की ओर से नजर लगाए हुए हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि बाढ़ बचाओ प्रबंधन के तहत यमुना तटबंध की मजबूती को लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की चिंता वाली बात नहीं है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पर विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
ग्रामीणों की बढ़ी चिंता ः यमुना के आसपास के गांव के सरपंचों संजय त्यागी सनौली खुर्द, राजदीप रिशपुर, सलीम अहमद पत्थरगढ व जोगेंद्र नवादा आर गांव के लोगोंं का कहना है कि सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें