फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
विज्ञापन

- उत्तीर्ण हुए विद्याथयों में खुशी का माहौल, मिठाई बांटकर जताई खुशी
फोटो संख्या- 32 से 34
पानीपत : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही विद्याथयों की प्रतीक्षा का समय भी खत्म हो गया। हालांकि बीते वर्षों की तरह इस बार भी लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी और लड़कों को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में लड़कियों का पास प्रतिशत 72.78 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 57.1 प्रतिशत तक सिमट कर रह गया। वहीं परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चों न अभिभावकों ने मिठाई बांटकर अपी खुशी का इजहार किया।
बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जिले में 12वीं कक्षा के कुल 10308 विद्याथयों में से 6746 विद्यार्थी ही सफलता हासिल कर पाए जिनका पास प्रतिशत 65.44 है। वहीं 2282 विद्याथयों को कंपार्टमैंट आई है जबकि 1251 विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए। परीक्षा देने के बाद से ही परीक्षार्थी इसका परिणाम जानने को उत्सुक थे। हालांकि कुछ दिन पूर्व ही छात्रों को जानकारी हो चुकी थी कि परीक्षा परिणाम 18 मई को घोषित किया जाएगा जिससे उनकी उत्सुकता ओर अधिक बढ़ गई। शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी अपना-अपना परिणाम जानने के लिए व्याकुल रहे। जैसे ही उन्हें अपने परीक्षा परिणाम का पता चला, परीक्षा में सफलता पाने वाले विद्याथयों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल रहा। हालांकि जो विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए, उनके चहरे पर निराशा के भाव जरूर रहे।
विज्ञापन

पास प्रतिशत में प्रदेश में जिले का 8वां स्थान
शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जहां प्रदेशभर का पास प्रतिशत 63.83 रहा वहीं पानीपत जिले का पास प्रतिशत 65.44 रहा। जिले के छात्र पास प्रतिशत के अनुसार बेशक स्वयं को तसल्ली दें कि ओवरआल के मुकाबले उनका पास प्रतिशत कुछ अधिक है लेकिन प्रदेश भर में जिले का आठवां स्थान है। प्रदेश के सात ऐसे जिले हैं जो शिक्षा व पास प्रतिशत में पानीपत से आगे स्थान बनाए हुए हैं। इनमें रेवाड़ी जिला सबसे अव्वल है जिसका पास प्रतिशत 72.43 रहा जबकि दूसरा स्थान कैथल का रहा जिसका पास प्रतिशत 70.40 है। हालांकि सबसे फिसड्डी पलवल और मेवात रहे जिनका पास प्रतिशत क्रमानुसार 44.64 और 50.29 है।
वैबसाइट पर परिणाम देखने के लिए जूटे विद्यार्थी
परीक्षा परिणाम पर प्रदेश के लाखों छात्रों व अभिभावकों की नजरें टिकी हैं। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र व अभिभावक कंप्यूटरों पर बोर्ड की वैबसाइट खोलकर देखने लगे कि उनका परीक्षा परिणाम कैसा रहा। वहीं विभिन्न साइबर कैफों पर भी विद्याथयों की भीड़ रही। शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम 21 मई को जारी किए जाने की संभावना है।
आगामी पूरक परीक्षाओं के छात्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथियां
आवेदन तिथि
बिना विलंब शुल्क 25 मई से 13 जून
100 रूपए विल ब शुल्क 14 से 18 जून
300 रूपए विल ब शुल्क 19 से 23 जून
1000 रूपए विल ब शुल्क 24 से 30 जून
सामान्य शुल्क 700 रूपए
पानीपत जिले का यूं रहा परीक्षा परिणाम
कुल विद्यार्थी 10308
उत्तीर्ण हुए 6746
कंपार्टमैंट 2282
उनुत्तीर्ण 1251
पास प्रतिशत 65.44
बॉक्स
प्रमाण पत्रों पर आधार नंबर अंकित होंगे, पांच हजार ने नहीं करवाया आधार नंबर उपलब्ध
बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार प्रमाण-पत्रों पर आधार नंबर अंकित किए जा रहे हैं। लगभग पांच हजार परीक्षार्थी ऐसे हैं जिनके आधार कार्ड नंबर वांछित हैं। उनके परीक्षा परिणाम छात्र हित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की वेबसाइट पर घोषित तो कर दिए गए हैं लेकिन प्रमाण-पत्र बिना आधार कार्ड नंबर के जारी नहीं किए जाएंगे। ऐसे विद्यार्थी आधार कार्ड नंबर तुरंत अपडेट करवाएं।
बॉक्स
ग्रामीण विद्यार्थी आगे, शहरी विद्यार्थी पिछड़े
इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों से आगे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 64.75 रही है जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 62.04 रही है। बोर्ड सचिव ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुनरू जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिनों तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बाक्स
ये रहा विभिन्न स्कूलों के परीक्षा परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोड़ॱर द्वारा शुक्रवार को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विक्टर पब्लिक स्कूल तहसील कैंप का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कॉमर्स संकाय के छात्र अरूण शर्मा ने 473 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थल हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। वहीं कामर्स संकाय की छात्रा भूमिका ने 459 अंक लेकर विद्यालय में दूसरा तथा छात्र शिवम सोनी ने 446 अंक लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के 25 विद्याथयों जिनमें 10 छात्रों तथा 15 छात्राओं ने मैरिट में स्थान बनाया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा।
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारी की 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के 66 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 23 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाते हुए कीर्तिमान स्थापित किया। इसी प्रकार बाकी अन्य छात्र छात्राओं ने 60: से अधिक अंक लेते हुए प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की । ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र .छात्राओं ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। विद्यालय की प्रिंसिपल हुसन गुप्ता, स्कूल प्रभारी अनिल कुमार ने छात्र .छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय की छात्रा प्रियंका ने 459, आरती देवी ने 450, रीयांशी ने 433, अनु 430, कोमल 429, रेनू 429, शिवानी 410 एकाजल 407, रजनी ने 402 अधिकतम अंक लेकर कीर्तिमान स्थापित किया द्य
स्कूल के स्टाफ में इसको लेकर भारी खुशी है। अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बच्चों व अध्यापकों की मेहनत का फल है।
वाड्र्र-11 स्थित महावीर आदर्श सी.सै. स्कूल की छात्रा मुस्कान पुत्री दिनेश ने 463 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और क्षेत्र में विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। विद्यालय के 91 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इसके अलावा छात्रा श्रेयंका ने 450, सुक्रीति ने 444 तथा हीना ने 441 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कुटानी रोड स्थित आर.के. पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। विद्यालय के 12वीं कक्षा के कुल 38 विद्याथयों में से 18 ने मैरिट में स्थान बनाया। छात्रा शिवानी मलिक ने विद्यालय में सर्वाधिक 468 अंक प्राप्त कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें