फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 13.55 करोड़ की चहारदीवारी की फाइल अटकी

Tue, 23 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के औद्योगिक क्षेत्र को टांगरी नदी के बाढ़ से बचाने की योजना फिलहाल सरकारी लेटलतीफी का शिकार होती नजर आ रही है। चहारदीवारी बनाने की योजना तो पहले ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रिया इतनी धीमी रही कि अब तक काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति यह है कि सरकार के स्तर पर हाई परचेज कमेटी से इस काम को अंतिम स्वीकृति मिलने के इंतजार में यह मामला अधर में लटका है। क्योंकि इस दीवार का निर्माण 13.55 करोड़ रुपये की लागत से होना है, ऐसे में इतनी बड़ी धनराशि की निविदा लगाने के लिए सरकार की हाई परचेज कमेटी से स्वीकृति लेनी अनिवार्य है। अब एचएसआईआईडीसी इस कमेटी की बैठक का इंतजार कर रही है। इसके बाद निविदा लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें