फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनियंत्रित बस ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर, नशे में धुत था चालक

Tue, 23 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। साहा चौक के पास सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे एक प्राइवेट बस ने अनियंत्रित होकर एक के बाद एक पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे सभी गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा बच गया। पुलिस ने बताया कि बस चालक नशे में था। घटना के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिनकी जान सांसत में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार बहुत तेज थी। पांच गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद बस साहा चौक के नजदीक स्थित एक मोटरसाइकिल की दुकान पर टकराई। दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों में फंसने के कारण बस की रफ्तार कम हुई और वह वहीं रुक गई। यदि बस मोटरसाइकिलों में नहीं फंसती तो आगे जाकर और बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें