फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 स्कूलोें पर लटकेंगे ताले

Tue, 24 Sep 2013 11:49 PM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग जिले के 134 स्कूलों पर कभी भी ताला लटका सकता है। इनमें 58 मिडिल, 56 प्राइमरी और सात हाई स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नौ स्कूल पहले ही बंद दिखाए हैं और चार स्कूलों का कोई रिकार्ड नहीं है। इन स्कूलों को बंद करने के लिए विभाग ने कमर कस ली है और खंड स्तर पर ऐसे स्कूलों की सूची भेज दी है। जिसके बाद स्कूल संचालकों की धड़कन तेज हो गईं हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दो दिन में स्कूलों के बाहर नोटिस चस्पा करेंगे। इसके बाद इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साथ लगते सरकारी स्कूलों में दाखिल कराना होगा। शिक्षा विभाग ने गत शुक्रवार को संचालकों को स्कूलों की रिपोर्ट देने की कही थी और एक सप्ताह का समय दिया था। इस शुक्रवार के बाद विभाग इन स्कूलों पर तालाबंदी करनी शुरू कर देगा।
विज्ञापन


इसलिए लिया फैसला
जिले के 134 स्कूलों का विभाग के पास कोई रिकार्ड नहीं था और बिना मान्यता के चल रहे थे। इसके अलावा इन स्कूलों में आरटीई के तहत भी दाखिले नहीं कराए गए। विभाग के नोटिस और मीटिंग को भी गंभीरता से नहीं लिया। संचालकों की विगत माह जिनवाणी स्कूल में मीटिंग रखी थी, लेकिन मीटिंग में स्कूल संचालक नहीं पहुंचे। शिक्षा निदेशालय ने सभी रिपोर्टों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया।

बच्चों और अभिभावकों की धड़कन तेज
शिक्षा विभाग के स्कूल बंद करने के फैसले पर संचालकों से लेकर बच्चों व उनके अभिभावकों की धड़कन बढ़ गई है। वे अपने स्कूल पर कार्रवाई होने से रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कुछ स्कूल संचालक विभागीय अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और कुछ स्कूल संचालक कोर्ट के दरवाजे खटखटाने की तैयारी में हैं।

सरकारी स्कूलों में पढ़ाने होंगे बच्चे
शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को बंद करने के साथ विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में दाखिल कराएगा। इसको लेकर विचार विमर्श शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इन स्कूलों के बंद होने पर किसी भी बच्चे को शिक्षा से दूर नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर बीईओ और बीईईओ की जिम्मेदारी लगाई है।

स्कूलों को अपनी पहचान नहीं छिपानी चाहिए। वे शिक्षा दे रहे हैं और असामाजिक जुर्म नहीं कर रहे। विभाग को भी ऐसे स्कूलों पर कुछ नरमी बरतनी चाहिए। इससे पहले भी विभाग के पास बहुत स्कूलों की फाइल मान्यता को लेकर विचाराधीन है।
विज्ञापन

कृष्ण नारंग, प्रधान, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन
 
जिले के 134 स्कूल बंद किए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय से इन स्कूलों को बंद करने के निर्देश मिल चुके हैं। जिला प्रशासन से इनको बंद करने में सहयोग मांगा जाएगा। इसको लेकर बीईओ और बीईईओ को आदेश जारी कर दिए हैं और स्कूलों के बाहर नोटिस चस्पा किए जाएंगे।
सरोज बाला गुर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें