फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 132 केवी गोहाना रोड पावर हाउस हुआ फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के सिवाह गांव स्थित उपकेंद्र से बुधवार अलसुबह 132 केवी की लाइन ट्रिप हो गई। जिसकी वजह से आधे से ज्यादा शहर की बिजली कई घंटे तक गुल रही। इसके बाद लाइन को चालू किया गया। जिसके कई घंटे बाद सप्लाई चालू हो सकी। वहीं, 33 केवी काबड़ी और सचिवालय सब स्टेशन की लाइन ट्रिप होने से कुछ देर के लिए यहां भी सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि बीबीएमबी ग्रिड की सप्लाई बुधवार अल सुबह करीब चार पांच बजे के आसपास फेल हो गई थी। इससे गोहाना रोड 132 केवी पावर स्टेशन को सप्लाई दी जाती है। इससे जुड़े कई फीडरों की सप्लाई बाधित रही।
इसमें सेक्टर 24, सनौली रोड, सेक्टर 29 पार्ट-1 और सेक्टर 29-2 को जल्द ही चालू कर दिया गया था। दूसरी ओर काबड़ी और सचिवालय के 33 केवी लाइन के ट्रिप होने पर इस लाइन को करीब सात आठ बजे चालू किया गया। सचिवालय की लाइन ट्रिप होने के बाद इसे गोहाना रोड सब स्टेशन से जोड़ दिया गया था। इससे गोहाना रोड, सनौली रोड, सेक्टर 29 के दोनों भाग, जिला सचिवालय, काबड़ी, मॉडल टाउन, अनाज मंडी, विकास नगर, असंध रोड का एरिया प्रभावित रहा।
विज्ञापन




शहरवासियों ने बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर काफी शिकायतें दी। निगम टीम लाइन ट्रिप होने के बाद इसे चालू करने पर जुटी रही। सनौली रोड सब डिवीजन की एसडीओ अंजलि शर्मा ने बताया कि उनके अधीन आने वाले सब स्टेशन की सप्लाई कुछ ही देर में चालू हो गई थी। इसके लिए पूरी टीम फील्ड में तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें