गुरु तेग बहादुर का 324वां शहीदी पर्व मनाया
समालखा। गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब मॉडल टाउन में समूह संगत द्वारा हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर का 324वां शहीदी पर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया। इस उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। जिसमें हजूरी रागी भाई संदीप सिंह ने गुरु परंपरा के अनुसार गुरबाणी कीर्तन किया।
प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने कौम व धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर दिया। कश्मीर से आए पंडितों की रक्षा के लिए उन्होंने संघर्ष किया। बिल्ला ने कहा कि हमें उनकी शिक्षाओं व आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। इसके बाद चढदी कलां की अरदास की गई और फिर गुरु के लंगर में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जगदीप सिंह, शाम सिंह, जीवन सिंह, गुरविंद्र सिंह जिम्मी, मननप्रीत सिंह, सोरभ सिंह, रंजू सिंह, कुलदीप सिंह, मोहन, अंकुश अरोड़ा, अमित कुमार, त्रिलोचन सिंह व राजेश शर्मा मौजूद रहे।