फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना निवासी युवक की करीब दो साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबीग्रस्त व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

- दो वर्ष पहले बीमारी का पता लगने पर शादी के दूसरे दिन ही छोड़ गई थी पत्नी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/इसराना।
शादी के अगले दिन पति की टीबी की बीमारी का पता लगने पर ही पत्नी छोड़कर मायके चली गई। पत्नी के चले जाने की टेंशन और बीमारी का दंश युवक दो साल तक झेलता रहा। अब वीरवार को परेशान होकर ने उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची थाना इसराना पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इसराना निवासी दीपक (22) ने वीरवार को अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना इसराना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि दीपक टीबी का मरीज था। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शादी के दिन उसकी पत्नी को दीपक की बीमारी के बारे में पता लगा तो वह अगले दिन उसे छोड़कर चली गई। टीबी की बीमारी और पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद से दीपक परेशान चल रहा था। वीरवार को उसने घर पर फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटकते देखा तो तुरंत फंदे से उतारा और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना इसराना प्रभारी नवीन संधु ने बताया कि इसराना में युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें