फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को दे चुके है शिकायत नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नलों की सप्लाई में आ रहे कीड़े
विज्ञापन

सनौली। गांव छाजपुर कलां, सनौली खुर्द और गांव जलमाणा में बने जलघरों में जोहड़ का पानी भर गया है। इससे जलघर से दूषित पानी की सप्लाई हो रहा है, जो पाइप लाइन के जरिये घरों में पहुंच रहा है। लीकेज मामले को और बिगाड़ रहा है। दूषित पानी से बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण विनोद, सुरेश, संजय, पवन, सुधीर व राजेश का कहना है कि गांव में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दो जलघर बनाए थे। एक जलघर में जोहड़ का दूषित पानी भरा होने से आधे गांव के घरों में दूषित पानी आ रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने अनेक बार जनस्वास्थ्य विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं हो रहा। इस बारे में गांव छाजपुर के सरपंच राजेश गोस्वामी का कहना है कि जलघर में भरे दूषित पानी की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। वहीं इस बारे में बीडीपीओ अशोक का कहना है कि संबधित विभाग को सूचना देकर समस्या का हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें