थ्रो बॉल संघ हरियाणा के तत्वावधान में थ्रो बॉल संघ पानीपत की ओर से शिवाजी स्टेडियम में 8वीं सब जूनियर एवं सीनियर राज्य स्तरीय दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें 21 जिलों से 600 पुरुष एवं 600 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। शनिवार को अलग-अलग जिलों की टीमें भिड़ीं। वहीं रविवार को सेमिफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मैनेजिंग डायरेक्टर सुमेर और नितेश रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में फौजी महला, जैंपी महला, हरीश काठपाल, मनीष कादयान आदी रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
थ्रो बॉल मैच के नतीजे
सब जूनियर पुरुष कैटेगरी
पानीपत ने सोनीपत की टीम को हराया।
फतेहाबाद ने रोहतक की टीम को हराया।
महेंद्रगढ़ ने रेवाड़ी की टीम को हराया।
सिरसा ने भिवानी की टीम को हराया।
जींद ने झज्जर की टीम को हराया
गुरुग्राम ने जींद की टीम को हराया
सोनीपत ने कैथल की टीम को हराया
हिसार ने अंबाला की टीम को हराया
सब जूनियर महिला कैटेगरी
पानीपत ने रोहतक की टीम को हराया
जींद ने झज्जर की टीम को हराया
डीएन स्पोर्ट्स एकेडमी ने महेंद्रगढ़ की टीम को हराया
शाह सत नाम सिरसा ने सोनीपत की टीम को हराया
सिरसा ने कैथल की टीम को हराया
सीनियर पुरुष कैटेगरी
महेंद्रगढ़ की टीम ने पलवल को हराया
डीएन स्पोर्ट्स एकेडमी ने झज्जर की टीम को हराया
सिरसा ने फतेहाबाद की टीम को हराया
गुरुग्राम की टीम ने रेवाड़ी की टीम को हराया
झज्जर की टीम ने करनाल की टीम को हराया
सोनीपत की टीम ने चरखी दादरी की टीम को हराया
भिवानी की टीम ने जींद की टीम को हराया
हिसार की टीम ने कैथल की टीम को हराया
पानीपत ने प्रताप स्पोर्ट्स की टीम को हराया
सोनीपत की टीम ने रोहतक को हराया
सीनियर महिला कैटेगरी
हिसार ने पलवल की टीम को हराया
महेंद्रगढ़ ने जींद की टीम को हराया
शाह सत नाम सिरसा की टीम ने रेवाड़ी की टीम को हराया
भिवानी की टीम ने अंबाला की टीम को हराया
चरखी दादरी की टीम ने रोहतक की टीम को हराया
सिरसा ने कैथल की टीम को हराया
फतेहाबाद की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम को हराया
रोहतक की टीम ने प्रताप स्पोर्ट्स क्लब को हराया
झज्जर की टीम ने सोनीपत को हराया
हिसार की टीम ने झज्जर को हराया
डीएन स्पोर्ट्स एकेडमी ने करनाल को हराया।