ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
पानीपत। ट्रेनों की देरी से यात्री आए दिन परेशान हो रहे हैं। स्टेशन पर यात्रियों को कई-कई घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें देरी से आईं। यात्री प्रीति और कुशल ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है, उनकी ट्रेन स्टेशन पर डेढ़ घंटे की देरी से आ रही है।
इतनी देरी में तो वह अपने गंतव्य का आधा सफर तय कर लेते, यदि ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पर आएंगी तो यात्री परेशान ही होंगे। यात्रियों को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ज्यादा लंबा इंतजार न करना पड़े और अपने गंतव्य पर भी समय से पहुंच सके।
ये ट्रेनें देरी से आईं : दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू डेढ़ घंटे की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, झेलम एक्सप्रेस 35 मिनट और नेताजी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई।
जम्मू मेल एक घंटा, बीकानेर एक्सप्रेस आधा घंटा और गीता जयंती एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौना घंटा, अमृतसर एक्सप्रेस आधा घंटा और कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।