फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीर खाने से बारह लोग बीमार

Wed, 03 Jun 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ज्योति कॉलोनी में खीर खाने से एक ही परिवार के बारह सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बेटी के 18वें जन्मदिन पर पूर्णमासी के दिन खीर खाई थी।
विज्ञापन


उनको सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से अचेत अवस्था में ले जाया गया। सिविल अस्पताल में एक साथ भोजन का मामला आने के बाद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को पसीना आ गया। डॉक्टरों ने भी खीर में विषेला पदार्थ गिरने या फिर दूध खराब होना कारण माना है।

परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत खतरे से बाहर है। पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिए फिलहाल किसी तरह के तथ्य नहीं मिले।
विज्ञापन


मामला थाना शहर के अंतर्गत बरसत रोड के साथ लगती ज्योति कॉलोनी का है। स्थानीय निवासी तात सिंह के परिवार के सभी बारह सदस्यों की बुधवार सुबह तबीयत खराब हो गई और किसी को भी होश नहीं था। पास पड़ोस के लोगों ने उनको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर इलाज के बाद उनको कुछ होश आया।

इनकी हुई तबीयत खराब  
खीर खाने से सन्नी पुत्र कुलवंत, रोहित पुत्र तात सिंह, सुरेंद्र पुत्र बरखाराम, संजना पुत्री कुलवंत, तान्या पुत्री तात सिंह, सविता पुत्री सुरेंद्र, अनीता पुत्री तात सिंह, कुलवंत पुत्र बरखाराम, जसमेरी पत्नी बरखाराम, रानी पत्नी सुरेंद्र,  निर्मला पत्नी तात सिंह और वैष्णवी पुत्री सुरेंद्र की तबीयत खराब हो गई।

सविता के जन्मदिन पर बनाई थी खीर
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को सविता का जन्मदिन था और उसके 18वें जन्मदिन पर कार्यक्रम रखा था। ज्येष्ठ मास की पूर्णमासी भी होने पर खीर बनाई थी।

परिवार के सभी सदस्य मंगलवार शाम को खीर खाने के बाद सोने चले गए। वे कोई भी सुबह उठ नहीं सके। वे उठते ही गिर जाते थे और मकान के आंगन में भी गिर गए। पड़ोसी सतबीर, रामदिया और राजबीर ने उनकी हालात को देखा और उनको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।

डाक्टरों व स्टाफ के हाथ-पांव फूले
सिविल अस्पताल में एक साथ बारह मरीज आने पर डाक्टरों व स्टाफ के हाथ पांव फूल गए। स्टाफ ने अचेत लोगों को उपचार के लिए इमरजैंसी में दाखिल किया और डाक्टरों ने उनका उपचार किया। इस दौरान काफी देर तक इमरजैंसी में दूसरे मरीजों का भी इलाज प्रभावित रहा। कई घंटे उपचाराधीन रहने के बाद परिवार के सदस्यों को कुछ होश आया।

खीर के विषाक्त होना माना कारण
सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत खराब होने का कारण खीर का विषाक्त होना माना है। परिवार के सदस्य रात को खाई खीर भी लेकर आए थे। एमओ डॉ. मोना ने बताया कि खीर में कुछ जीव गिरने या फिर दूध खराब होना भी इसका कारण हो सकता है।
विज्ञापन


ज्योति कॉलोनी में एक परिवार के 12 सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसमें खीर के विषाक्त होना प्राथमिक कारण माना गया है। उनके पास किसी तरह की शिकायत नहीं आई है और न ही किसी के खिलाफ बयान दिया है। पुलिस को ऐसा कोई सुराग मिलता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश सैनी, प्रभारी, थाना शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें