फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जनता समाधान शिविर में आईं ,12 शिकायतें मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित किया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 12 शिकायत दर्ज की गईं। इस दाैरान फरियादियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।उपायुक्त ने कहा कि जनता समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
डीएसपी विकास चहल ने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों पर निष्पक्षता और तथ्यों की जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएमसी अरुण भार्गव, सीएमजीजीए अदिति, जिला बागवानी अधिकारी संदीप माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें