फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत: भारत बंद से एक दिन पहले पानीपत में आज जुटेंगे किसान, 101 हलवाई बना रहे हैं खाना

Sun, 26 Sep 2021 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

27 सितंबर को भारत बंद से एक दिन पहले रविवार को हरियाणा के पानीपत में किसान महापंचायत करेंगे। महापंचायत में एक लाख तक किसानों के पहुंचने का अनुमान है। 101 हलवाई किसानों के लिए शनिवार से ही खाना तैयार करने में जुटे हैं। वहीं प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से तैनात है। शहर में 12 स्थानों पर नाके स्थापित किए गए हैं। किसानों ने कहा कि महापंचायत शांतिपूर्ण होगी। 
विज्ञापन
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत की नई अनाज मंडी में रविवार को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर शहर के अंदर जाम के हालात नहीं बनें, इसके लिए पुलिस और किसान स्वयंसेवक मिलकर व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस ने शहर में 12 नाके तय किए हैं और हर नाके पर ट्रैफिक पुलिस के साथ 2-2 किसान स्वयंसेवक तैनात होंगे। शहर के अंदर से होकर किसान नई अनाज मंडी स्थित महापंचायत स्थल नहीं जा सकेंगे, इनके लिए दिल्ली-पैरलल नहर का अलग रूट निर्धारित कर दिया गया है। यहीं से महापंचायत तक किसान जा सकेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा: गृह मंत्री विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने वाला कर्मी सस्पेंड, सीएम बोले-ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे

असंध और जींद की तरफ से आने वाले किसान
असंध नाका से नहर बाईपास होते हुए एनएफएल नाका से सिवाह बाईपास पहुंचेंगे। यहां से रोहतक बाईपास होते हुए नई अनांज मंडी पहुंचेंगे।
गोहाना, रोहतक की तरफ से आने वाले किसान
डाहर बाईपास से सिवाह से होते हुए किसान नई अनांज मंडी में महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे।
पंजाब एवं जीटी बेल्ट से आने वाले किसान
पंजाब, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल से आने वाले किसान पानीपत टोल प्लाजा से फ्लाईओवर पर चढ़ेंगे और बीबीएमबी कट से होते हुए नई अनांज मंडी में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और सनौली से आने वाले किसान
बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली समेत सनौली से आने वाले किसान गांव छाजपुर से होकर चौटाला रोड से होते हुए नई अनांज मंडी में पहुंचेंगे।
सोनीपत और दिल्ली से आने वाले किसान
सोनीपत और दिल्ली की ओर से आने वाले किसान जीटी रोड पर गांव सिवाह से पास से अनाज मंडी होते हुए महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे।

शहर में इन स्थानों पर लगे हैं नाके

  • असंध रोड पर चौकी के पास
  • जाटल रोड पर नहर के पास देशवाल चौक
  • गोहाना रोड पर एनएफएल के पास
  • जीटी रोड पर टोल प्लाजा पर
  • पानीपत-रोहतक रोड पर डाहर चौक के पास
  • जीटी रोड पर बीबीएमबी कट के पास
  • जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास
  • सनौली-हरिद्वार रोड पर गांव छाजपुर के पास
  • एक नाका गांव उझा के पास
  • एक नाका गांव डाडौला के पास
  • एक नाका दिल्ली से पानीपत लेन जीटी रोड के पास फ्लाईओवर कट
  • जीटी रोड से छाजपुर जाने वाले चौटाला रोड पर एक नाका

महापंचायत में आने वाले सभी किसानों से अपील है कि वह निर्धारित मार्ग का प्रयोग करते हुए ही नई अनांज मंडी स्थित महापंचायत स्थल पर पहुंचे। शहर के अंदर वाले मार्गों का प्रयोग न करें। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस एवं जिला प्रशासन का सहयोग करें। - शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सोनू मालपुरिया ने कहा है कि महापंचायत में 50 हजार से एक लाख के बीच किसानों के आने की उम्मीद लगाई गई है। ऐसे में उनके भोजन का पूरा प्रबंध किया गया है। भारतीय किसान यूनियन ने भोजन तैयार कराने के लिए 101 हलवाइयों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये हलवाई शनिवार की रात से ही भोजन तैयार करने में जुट जाएंगे। रात भर खाना पकाया जाएगा और सुबह सात बजे तक इन्हें सारा भोजन तैयार करना है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में एटीएम को बनाया निशाना: गैस कटर से काटकर 18.38 लाख की नकदी उड़ाई, तीन लुटेरों ने की वारदात

विज्ञापन


शनिवार की रात उत्तर प्रदेश और पंजाब से आए किसानों को असंध पुल के नीचे स्थित किसान भवन में ठहराया गया, जो किसान सुबह आएंगे, वे सीधा महापंचायत में अनाज मंडी पहुंचेंगे। सुबह छह बजे से ही महापंचायत स्थल पर भाकियू के कार्यकर्ता मौजूद रहें और किसानों का स्वागत करेंगे।महापंचायत में आने वाली महिला किसानों के लिए अलग पंडाल बनाया गया है, जहां महिलाओं के बैठने और भोजन की व्यवस्था की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि महापंचायत में पांच हजार से अधिक महिलाएं शिरकत करेंगी।

ज्यादातर महिला किसान हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होगी। किसान महापंचायत को लेकर 24 सितंबर से ही जिले के किसानों की ड्यूटी लगा दी गई थी। यह महापंचायत ऐतिहासिक महापंचायत होने वाली है, जिसकी पूरी तैयारी की गई है। शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत को सफल बनाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें