फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन छापामारी में पकड़े गए 118 बिजली चोर,68 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली चोरों के खिलाफ दूसरे दिन बिजली निगम ने अभियान चलाया। सभी डिवीजनों में बिजली चोर पकड़ो अभियान चलाया गया। 12 घंटे में 118 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए। कोई ट्रांसफार्मर से तार घर पर ले जा रहा था तो किसी ने गली की तार काटकर जोड़ रखी थी और घर में एसी चला रहे थे। दो दिन में विभाग 231 चोरों को पकड़ चुका है।
विज्ञापन

ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के बाद रविवार को छापा मारा गया। सभी सब डिवीजन पर लाइन लॉस होने के कारण रोजाना बिजली निगम को लाखों को नुकसान हो रहा था, जिसको लेकर कई उद्योगपति बिजली निगम से खफा हो चुके थे। बिजली निगम के एसई धर्मबीर छिक्कारा ने बताया कि पिछले दो दिन से छापामारी का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें रात भर अभियान चलाने के बाद 118 बिजली चोर पकड़े गए हैं, जिनपर 68 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सभी बिजली चोरों पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है। इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें