पानीपत। सेक्टर-12 में स्थित एक जिम में जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा राज्य के पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव गोपाल कृष्ण ने की। प्रतियोगिता का उद्धाटन पसीना कलां निवासी समाजसेवी कर्म सिंह शर्मा ने किया। हरियाणा राज्य पावर लिफ्टिंग संघ के प्रांतीय उपप्रधान जगदीश चंद्र ने मुख्य तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई। रेफरी के रूप में नरेंद्र मलिक और मीनाक्षी रहे। जिला सचिव संजय शर्मा ने बताया कि छह जुलाई को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला पानीपत पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 53 किलो भार वर्ग में राजू प्रथम, 59 किलो भार वर्ग में विजय, 66 किलो भार वर्ग में अजय, 83 किलो भार वर्ग में रोहित शर्मा, 93 किलो भार वर्ग में कप्तान, 105 किलो भार वर्ग में पवन शर्मा और पसीना कलां प्रथम रहे। इस मौके पर परमाराम शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, संदीप, सतपाल, ईश्वर शर्मा, लवदीप शर्मा, विजय शर्मा, अनिल शर्मा, जोनी शर्मा मौजूद रहे।