फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेने आया मरीज क्लीनिक पर पर्स भूला, कंपाउंडर ने पर्स से एटीएम निकालकर खाते से 3

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाई लेने आया मरीज क्लीनिक पर पर्स भूला, कंपाउंडर ने पर्स से एटीएम निकालकर खाते से 38 हजार चोरी किए
विज्ञापन

मतलौडा। मतलौडा में क्लीनिक पर दवाई लेने आया बुजुर्ग दंपति अपना पर्स भूल गया। डाक्टर के कंपाउंडर ने पर्स से एटीएम और उसके अंदर ही रखे पासवर्ड को निकाल कर मतलौडा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से शाम 8 बजे पांच बार में 38 हजार रुपए निकाल लिए। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में यह सब कैद हो गया। शेर सिंह का खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। जो आईसीआईसीआई बैंक के बगल में है। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस बैंक पहुंची और डाक्टर ने सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों में पहचाना की यह तो उसका कंपाउडर सोनू है। सोनू फिलहाल फरार है।
विज्ञापन

धर्मगढ़ निवासी बुजुर्ग शेर सिंह पुनिया रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी है। बुधवार की शाम साढ़े 5 बजे शेर सिंह अपनी पत्नी को दवाई दिलाने मतलौडा के एक क्लीनिक पर आया। दवाई के पैसे देने के बाद शेरसिंह पर्स को वहीं पर भूल गया। बाद में क्लीनिक के कंपाउंडर ने पर्स से एटीएम व बैंक से मिला पासवड़ॱर का कागज निकाल कर पर्स को डाक्टर को यह कह कर दे दिया कि कोई मरीज इसे भूल गया है। रात 8 बजे शेरसिंह ने गांव से आया और अपना पर्स लेकर चला गया। कंपाउडर ने उसी शाम 8 बजे के बाद 5 बार में 38 हजार रूपए निकाल लिए। यह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मोबाईल पर मैसिज आने के बाद गुरूवार को शेरसिंह ने बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें