---------------
मिस फैशन आइकॉन और माइलस्टोन मिस इंडिया इंटरनेशनल क्या है? संक्षिप्त जानकारी
पानीपत की सैवी नागपाल बनी मिस फैशन आइकॉन-2018
पानीपत के मॉडल टाउन की निवासी है, दिल्ली की पर्ल एकेडमी की है स्टूडेंट
फोटो-11 व 12
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत की बेटी सैवी नागपाल मिस फैशन आईकॉन -2018 बनी हैं। 21 वर्षीय सैवी नागपाल को सिंगापुर में आयोजित समारोह में यह अवार्ड मिला। वे यहां पर सेकेंड रनर-अप माइलस्टोन मिस इंडिया इंटरनेशनल भी रही। उद्यमी पिता और मां समेत परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
मॉडल टाउन निवासी सैवी नागपाल ने सिंगापुर में आयोजित फैशन आईकॉन-2018 में भाग लिया। उन्होंने कई देशों के प्रतिनिधियों को पछाड़ते हुए दो प्रतिस्पर्धाओं में भागीदारी दर्ज की। वे अपनी प्रतिभा के दंभ पर मिस फैशन आईकॉन-2018 बनी। इसके अलावा माइलस्टोन मिस इंडिया इंटरनेशनल में सेकेंड रनर-अप रही। सैवी नागपाल को जैसे ही सिंगापुर में अवार्ड मिला तो परिवार के लोगों की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पिता बिजनेसमैन, मां क्लब की पूर्व प्रधान
सैवी नागपाल के पिता विवेक नागपाल का हैंडलूम का अपना बिजनेस है और मां सीमा नागपाल इनर व्हील क्लब की पूर्व प्रधान हैं। वे अब अपने घर को ही संभालती हैं। मां सीमा नागपाल ने बताया कि उसकी बेटी को बचपन से ही फैशन डिजाइनिंग में रुचि थी। वह खुद भी इसको लेकर प्रयासरत रहती थी। वह अपने कपड़े खुद ही डिजाइन कराती थी।
12वीं तक पानीपत में पढ़ी, अब दिल्ली में कर रही है पढ़ाई
पिता विवेक नागपाल और मां सीमा नागपाल ने बताया कि सैवी ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पानीपत में ही है। उसने अपनी 12वीं डीपीएस पानीपत सिटी से पास की है। वह अब पर्ल एकेडमी दिल्ली में थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। डीपीएस पानीपत सिटी के प्रो. वाइस चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी प्रतिभावान हैं। सैवी नागपाल के बारे में जानकारी मिलने पर बहुत खुशी हुई। उनको स्कूल में भी आमंत्रित किया जाएगा।
विश्वस्तरीय फैशन स्टाइलिस्ट बनना है सपना
सैवी ने बताया कि उसका शुरू से ही फैशन डिजाइन रुझान रहा है। उसने 12वीं कक्षा पास करने के बाद अपने सपने को साकार करने के लिए दिल्ली स्थित पर्ल एकेडमी में दाखिला लिया। वह अब थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। उसने सिंगापुर में आयोजित समारोह में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उसका सपना कोर्स पूरा कर विश्वस्तरीय फैशन स्टाइलिस्ट बनना है।