शीतलहर चलते ही पांच डिग्री पहुंचा पारा, घर में दुबके लोग
कई ट्रेनें 20 घंटे की देरी से चल रहीं
फोटो-21 व 22
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जिले में शीत लहर चलने से पारा लुढ़ककर पांच डिग्री तक आ गया है। ठंड का असर लोगों से लेकर काम और सड़कों से लेकर ट्रेनों तक पर पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। पैसेंजर ट्रेनों के लेट होने पर यात्री एक्सप्रेस ट्रेनों की बार-बार चेन पुलिंग कर उसे भी पैसेंजर बना देते हैं। जिससे लंबे रूट तक जाने वाले वाले यात्री भी परेशान हो रहे हैं।
सड़क यातायात में बस तो अपने निर्धारित समय से डिपो से निकल रही है। लेकिन सड़क पर अधिक धुंध होने के कारण ड्राइवरों को बस की स्पीड कम करनी पड़ रही है। जिस कारण यात्री अपने गंतव्य तक देरी से पहुंच रहे हैं। वहीं बसों से ज्यादा ट्रेनों का बुरा हाल हुआ पड़ा है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 21 घंटे तक लेट चल रही हैं। यात्रियों की रात और दिन स्टेशन पर इंतजार करते बीत रहा है। 18101 टाटा मूरी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 21.17 घंटे देरी से चल रही है।
ट्रेनें लेट यात्री हो रहे परेशान
बिहार जाने वाले राजेश, कुलभूषण, पृथ्वी, रामजुवारी, रामकिरण, राधेश्याम व गंगाराम ने बताया कि उन्होंने बिहार जाने के लिए रिजर्वेशन करवाया था। लेकिन कटिहार एक्सप्रेस दस घंटे देरी से चल रही है। सारा सामान लेकर स्टेशन पर आ चुके हैं। अब दोबारा से कमरे पर ऑटो का किराया लगाकर नहीं जा सकते। वेटिंग हॉल में शरण ले रखी है। जब पूछताछ केंद्र में जाते हैं तो वे बताते हैं ट्रेन और लेट हो सकती है।
ये ट्रेनें हैं अपने निर्धारित समय से लेट
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर नाम देरी
12716 सचखंड एक्सप्रेस 09:00 घंटे
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 07:00 घंटे
12926 पश्चिम एक्सप्रेस 03:00 घंटे लेट
14038 पठानकोट सुपरफास्ट 03:00 घंटे लेट
14732 बठिंडा एक्सप्रेस 05:00 घंटे लेट
अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनें
18101 टाटा मूरी एक्सप्रेस 21:17 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 10:0 घंटे लेट
12497 शान-ए-पंजाब 02:00 घंटे
12716 संचखंड एक्सप्रेस 03:00 घंटे
14217 उच्चाहार एक्सप्रेस 05:00 घंटे
12925 पश्चिम एक्सप्रेस 03:30 घंटे
12459 अमृतसर एक्सप्रेस 03:00 घंटे
14731 बठिंडा एक्सप्रेस 04:00 घंटे