फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किशोर व किशोरी समेत डेंगू के 11 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ रहे खतरे को लेकर चिंतित है। औसतन 90 सैंपल की जांच में 10 से अधिक डेंगू रिपोर्ट मिल रही है। डेंगू रोगियों के मिलने का प्रतिशत 11 से अधिक है। जिले में डेंगू से महिलाएं अधिक संक्रमित हो रही हैं। अब तक मिले कुल केस में महिला रोगी 65 प्रतिशत है। सोमवार को भी जिले में डेंगू के 11 नए केस मिले हैं। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मलिक एन्क्लेव में 43 साल की महिला, सेक्टर 12 में 49 साल की महिला, छाजपुर कलां में 28 साल के युवक, मेन मार्केट में 62 साल के अधेड़, राजनगर में 21 साल के युवक, सिवाह गांव में 48 साल के व्यक्ति, सेक्टर 11-12 में 15 साल के युवक, आठ मरला में 35 साल के व्यक्ति, डाबर कॉलोनी में 45 साल की महिला, सेक्टर 18 में 36 साल की महिला व जगदीश नगर में 15 साल की किशोरी की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन सबको निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जहां डेंगू के रोगी मिले हैं वहां पर अब स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। यहां 250 से अधिक बुखार पीड़ितों के ब्लड स्लाइड बनाई गई है। लगभग 250 मकानों में लार्वा जांचा गया है। यहां सात स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला।



जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू के 11 संदिग्ध रोगी दाखिल हैं। इनका सोमवार को सैंपल लिया गया है। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को 70 बुखार के मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। अधिकतर डेंगू के रोगी शहरी की बाहरी कॉलोनियों व गांवों में मिल रहे हैं। क्योंकि यहां लोगों में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के खिलाफ लोगों में जागरूकता कम है। यहीं पर डेंगू का सबसे अधिक लार्वा मिल रहा है। जिले में अब तक 11 हजार स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। इसमें बाहरी कॉलोनी व ग्रामीण क्षेत्रों में 8800 से ज्यादा स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग भी कर रही हैं।
विज्ञापन


बॉक्स


350 बुखार के रोगी पहुंचे
शहर मौसमी बीमारियों की चपेट में है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। 90 निजी अस्पतालों व 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक हो रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के 1500- 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1592 ओपीडी हुई है। इनमें से 350 से ज्यादा ओपीडी वायरल फीवर की हो रही है। जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मलेरिया की जांच की जा रही है। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।


साल दर साल डेंगू के मरीज-



साल- मरीज



2020- 274



2021- 287



2022- 296



2023- 351



2024- अब तक 138



वर्जन :



उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू का खतरा लगातार बरकरार है। हमने मार्च में ही एंटी लार्वा एक्टिविटी शुरू कर दी थी। दूसरे जिलों के मुकाबले पानीपत में डेंगू के कम रोगी मिल रहे हैं। सोमवार को डेंगू के 11 केस मिले हैं। यहां पर लोगों की जांच कराई जा रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग अपने अपने क्षेत्र में फॉगिंग कर रहे हैं। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। लोगों से अपील है कि वह डेंगू के खिलाफ जागरूक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें