फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 11 बैंक मिलकर जिला सचिवालय के प्रत्येक तल पर लगवाएंगे वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय के प्रत्येक तल पर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इसके लिए जिले के 11 बैंक आगे आए हैं। बैंक प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ इस विषय पर चर्चा की। उपायुक्त ने इस जनहितकारी पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी के इस प्रचंड दौर में ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना किसी भी सेवा से कम नहीं है। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा का सशक्त प्रयास है। गर्मी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में शुद्ध और ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना सबकी जिम्मेदारी है। जिला सचिवालय में पानी के कूलर लगाने का कार्य आठ मई तक पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, एलडीएम जितेंद्र, केनरा बैंक से मनीष आहूजा, एक्सिस बैंक से प्रवीण, आईसीआईसीआई बैंक से दिनेश, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से जोगिंदर, बैंक ऑफ इंडिया से वैभव, एचडीएफसी बैंक से यतिन और एसबीआई से आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें