फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्क्रैप से भरी गाड़ी के वजन में 10.6 टन का अंतर, भाग गया चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। चुलकाना गांव स्थित वीएसपी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री से स्क्रैप लेकर निकली गाड़ी के वजन में करीब 10.6 टन का अंतर मिलने का मामला सामने आया है। वजन में गड़बड़ी की आशंका होने पर चालक गाड़ी छोड़कर चला गया। फैक्ट्री प्रबंधन की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कंपनी के फील्ड मैनेजर कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फैक्ट्री में उत्पादन के दौरान निकलने वाला स्क्रैप पंजाब स्टील को बेचा जाता है। इसका उठान आयुष राघव स्टील एलएलपी के माध्यम से भेजी जाने वाली गाड़ियों से किया जाता है। अब तक 11 गाड़ियां स्क्रैप लेकर जा चुकी हैं। इनमें से एक गाड़ी के वजन को लेकर संदेह हुआ।
विज्ञापन


फैक्ट्री के धर्मकांटे पर गाड़ी का ग्रॉस वजन 15,450 किलोग्राम, टेयर वजन 6,180 किलोग्राम और नेट वजन 9,270 किलोग्राम दर्ज किया गया था। वजन पर संदेह होने पर चालक को बाहर के धर्मकांटे पर दोबारा तौल कराने के लिए कहा गया। आरोप है कि चालक ने गाड़ी खराब होने का बहाना बनाया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मैकेनिक उपलब्ध कराने की बात कहने पर भी वह नहीं माना और मैकेनिक लाने का बहाना बनाकर गाड़ी छोड़कर चला गया।

इसके बाद फैक्ट्री प्रतिनिधि सोनू ने चुलकाना रोड स्थित श्री श्याम बाबा धर्मकांटे पर गाड़ी का वजन कराया, जहां ग्रॉस वजन 26,090 किलोग्राम मिला। फैक्ट्री में दोबारा तौल करने पर वजन 26,120 किलोग्राम आया। इस तरह शुरुआती तौल और बाद की तौल में 10,640 से 10,670 किलोग्राम का अंतर मिला। प्रबंधन के अनुसार, यदि गाड़ी का टेयर वजन 6,180 किलोग्राम माना जाए तो उसमें करीब 19.9 टन स्क्रैप था, जबकि पहले नेट वजन 9.27 टन दर्ज किया गया था।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि तौल के दौरान एक व्यक्ति धर्मकांटे के बाहर खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात करता रहता था। इससे प्रबंधन को तौल प्रक्रिया में गड़बड़ी या मिलीभगत की आशंका है। शिकायतकर्ता ने चालक मुकेश कुमार, ट्रांसपोर्टर और संबंधित फर्मों की भूमिका की जांच की मांग की है। आरोप है कि दोबारा तौल के बाद संबंधित लोगों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


चालक के गाड़ी छोड़कर जाने के बाद से वाहन फैक्ट्री परिसर में खड़ा है। प्रबंधन ने पुलिस कार्रवाई होने तक उसे सुरक्षित रखने की बात कही है। कंपनी को आशंका है कि पहले स्क्रैप लेकर जा चुकी अन्य गाड़ियों के वजन में भी गड़बड़ी हुई हो सकती है। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें