फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बसों को ठीक कराने के लिए पांच से दस दिन का दिया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बसों को ठीक कराने के लिए पांच से दस दिन का दिया समय, अधिक कंडम बसों को रोड पर उतारने से रोक
विज्ञापन

पानीपत। पांच साल के मासूम कार्तिक की स्कूल बस से हुई मौत के बाद स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। प्रशासन की ओर से जांच की गई बसों के रिपोर्ट के अनुसार स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा चुका है। नोटिस में अरटीए की ओर से कहा गया है कि वरियाता के आधार पर वह अपने वाहनों की खामियों को दूर कर कंप्लीशन सर्टिफिकेट लें। यदि जिन वाहनों को नोटिस जारी किया गया है। उसमें खामी ठीक न करायी गई तो उनका परमिट निरस्त किया जाएगा।
दूसरी ओर जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। पुलिस अधिकारियों को रोड से गुजरने वाले स्कूली वाहनों की सघन जांच का आदेश दिया गया है। जांच के दौरान उन्हें टीम की ओर से दिए गए नोटिस की प्रति भी दिखानी होगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से ऐसे वाहनों के ठहक कराया गया है अथवा नहीं। यदि कोई स्कूल प्रबंधन की ओर से अनफिट वाहन को चलाता पाया गया तो उस वाहन को सीज कर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन

सड़क पर गुजरने वाले स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष आदेश दिया गया है। कमेटी की ओर से अनफिट वाहन को रोड पर दौड़ता पाये जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सुमित, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।
स्कूल बसों की जांच पूरी हो गई है। विभाग की ओर से खामी पाये जाने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है। निर्धारित समय सीमा के दौरान वाहनों का कंप्लीशन ने लेने वालों के परमिट निरस्त किए जाएंगे।
सुमेधा कटारिया, उपायुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें