फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने डीजीपी हरियाणा को पानीपत पुलिस की कार्रवाई के रवैये पर लिखी चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने डीजीपी हरियाणा को पानीपत पुलिस की कार्रवाई के रवैये पर लिखी चिट्ठी
विज्ञापन

पानीपत। मासूम कार्तिक की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और संबंधित मामले में किसी भी तरह की अन्य जांच व कार्रवाई न होने पर राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने डीजीपी हरियाणा को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने मासूम कार्तिक की स्कूल बस से नीचे गिरकर मौत हो जाने के जिम्मेदारों के नाम के साथ एफआईआर दर्ज न होने के बारे में लिखा है। साथ ही लिखा है कि इसमें बस ड्राइवर और स्कूल प्रबंधक के नाम पर एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि इसमें सिर्फ बस ड्राइवर की ही गिरफ्तारी की गई है। स्कूल प्रबंधक व प्रबंधन की गिरफ्तारी करने के बारे में हर बार पानीपत पुलिस सिर्फ जांच कर रहे हैं का आश्वासन दे रही है। उन्होंने लिखा कि मासूम की मौत के 10 दिन से भी ज्यादा बीत जाने पर भी पानीपत पुलिस ने इस केस में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है। दरअसल मासूम कार्तिक के पिता संजय पाहुजा 1 अप्रैल को राज्य सभा संसद सदस्य सुशील कुमार गुप्ता से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे थे। जहां पहुंच उन्होंने हादसे का पूरा वितांत किया और न्याय मांगा। जिसके बाद सांसद ने हरियाणा डीजीपी को चिट्ठी लिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें