फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 10 साल के बच्चे का पड़ोसी ने किया यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 09 Jun 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग के एक गांव में 10 साल के बच्चे का उसके 35 वर्षीय पड़ोसी ने यौन शोषण किया है। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां ने बताया कि उनका बेटा रविवार को गांव में ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन से लौटते समय पड़ोस में रहने वाला 35 वर्षीय युवक उसे बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया। वहां आरोपी ने बच्चे का यौन शोषण किया और फिर धमकी देकर वहां से भाग गया।

बच्चा चुपचाप घर पहुंचा और किसी से कुछ नहीं बताया। जब मां ने बच्चे के कपड़ों पर खून लगा देखा तो उससे बात की। बच्चे ने तब अपनी आपबीती मां को बताई। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर सीधे थाने पहुंचे। रविवार रात को ही बच्चे का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन




बच्चे की काउंसिलिंग भी कराई

पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार रात को ही बच्चे का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। बाल कल्याण समिति के सामने बच्चे की काउंसिलिंग भी कराई गई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे का मेडिकल कराया गया है। बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने काउंसिलिंग कराई गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -संदीप, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें