फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मारकर लूट लिए 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बतरा कॉलोनी में शादी में समारोह में जा रहे दोस्तों से मारपीट कर बदमाशों ने एक मोबाइल व 10 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने युवकों की बाइक को पहले टक्कर मारी फिर वारदात को अंजाम दिया। अब पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर, बरेली, यूूपी निवासी रिसवान पुत्र जान ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बतरा कॉलोनी में किराये पर रहता है। रविवार रात साढ़े सात बजे वह अपनी कॉलोनी के ही दोस्त मोहम्मद आजाद के साथ सोदापुर गांव में शादी समारोह में जा रहा था। विद्यानंद कॉलोनी के पास पीछे से आई एक बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। उस बाइक पर दो युवक बैठे थे।
दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उससे बाइक की चाबी छीन ली। युवकों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और मोहम्मद आजाद की जेब से 10 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पानीपत शहर की ओर भाग निकले। उन्होंने राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर अज्ञात पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें