फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान से 10 हजार रुपये व चांदी के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने राधे विहार कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय मकान मालकिन अपने मायके गई थी। पड़ोसियों ने उसे घर में चोरी होने की सूचना दी। महिला ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

राधे विहार कॉलोनी, जाटल रोड निवासी सुमन नागपाल पत्नी रविंद्र ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो कई दिन पहले मायके में काम से गई थी। शनिवार की सुबह उसके पड़ोसियों ने उसे कॉल कर बताया कि उसके मकान का दरवाजा खुला हुआ है। कमरों के ताले टूटे हुए हैं। वह शनिवार दोपहर को अपने घर पहुंच गई। उसने देखा कि अलमारी के ताले टूटे हुए हैं। कमरों में कपड़े बिखरे हुए थे। उसने अलमारी की जांच की तो अलमारी से 10 हजार रुपये, चांदी की पायल, बच्चे के हाथों के घुंघरू वाले दो कड़े, चांदी का एक सिक्का और एक नया कंबल को चोरी था। चोरी सामान की कीमत 30 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें