फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ताइक्वांडो 10 खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हाली अपना स्कूल के खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। पायल ने रजत पदक, करिश्मा, न्यायिका, लक्ष्मी, रीना, आकाश, रेहान, फैजान, अनुष्का, रिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। हाली अपना स्कूल निर्मला देसाई संस्थान की ओर से संचालित है। संस्थान की अधीक्षक मधु यादव ने कहा कि स्कूल मेहनतकश परिवारों के बच्चों को शिक्षा और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों और भार वर्गों में हिस्सा लिया और रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

कोच नरेंद्र ऋषि ने कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि सही प्रशिक्षण और प्रोत्साहन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। माता सीता रानी सेवा संस्था की अध्यक्ष कृष्णा कांता और महासचिव पूजा सैनी ने भी विजेता बच्चों और उनके कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये बच्चे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। इनकी सफलता यह दर्शाती है कि मेहनत और अवसर मिलने पर कोई भी बच्चा अपने सपनों को साकार कर सकता है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बच्चों की जीत ने स्कूल के इस मिशन को और मजबूती प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें