फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 10 और लोगों की मौत, 40 दिन बाद सबसे कम 125 केस मिले, 461 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के नए केस में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को 40 दिन बाद एक दिन में सबसे कम 125 नए रोगी मिले। जबकि चार गुना ज्यादा 461 लोग कोरोना से ठीक हुए। नए मिले सभी रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना से मौत का आंकड़ा अब भी चिंताजनक बना हुआ है। शुक्रवार को भी कोरोना से 10 लोगों की मौत हो गई। जन सेवा दल ने 12 शवों का शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 422 पहुंच चुकी है। जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 29244 हो चुकी है। जिले में अब पॉजिटिविटी रेट 9 प्रतिशत से भी कम है, लेकिन अब भी सावधानी बरते की जरूरत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 2411 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
शुक्रवार को जिले में 2411 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। शुक्रवार को भी सिर्फ सरकारी केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ है। 18 से 44 वर्ष आयु वाले 1385 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। 45 से ज्यादा आयु वाले 678 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जबकि 348 ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास साढ़े हजार कोरोना वैक्सीन की डोज हैं। डॉ. मनीष पासी ने कहा कि लोगों से अपील है कि वो वैक्सीन जरूर लगवाएं। विभाग के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीन को लेकर लोग कोई अफवाहों में न आएं।
कोरोना मीटर
कुल केस 29244
ठीक हुए 26954
कोरोना से मौत 422
एक्टिव केस 2572
जांच 2840713
इनकी हुई संक्रमण से मौत
पसीना खुर्द गांव की 69 साल की रोशनी देवी, गांव नारायण का 72 साल का मेहरुदीन, गांव डिडवाडी का 45 साल का राजेश, गांव नौहरा का 59 साल का धर्मपाल, सेक्टर-12 का 80 साल का मुलकराज, चांदनी कॉलोनी का 74 साल का रामधारी सिंह, शहर की 61 साल की कल्याणी देवी, गोपाल कॉलोनी की 76 साल की शांति देवी, जसबीर कॉलोनी की 22 साल की सुमन व सेक्टर 11 का 84 साल का टीकाराम कोरोना से शुक्रवार को जंग हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें