फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खीस खाने के बाद परिवार के 10 लोग बीमार, बच्ची की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की विद्यानंद कॉलोनी में गाय के पहले दूध से बने खीस खाने के बाद एक परिवार के चार बच्चों समेत दस लोग बीमार हो गए। खीस खाने के बाद परिवार के लोगों को उल्टियां होने लगीं। इनमें से 14 साल की एक लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दाखिल किया है। विभाग की टीम ने खीस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी के सुरेश ने बताया कि उनके घर पर गाय ने रविवार को बछड़े को जन्म दिया था। उन्होंने सोमवार सुबह गाय के पहले दूध का खीस बनाया था। परिवार के सदस्यों ने सुबह एक साथ खीस खाया था। इसके दो घंटे बाद दोपहर करीब 12 बजे परिवार के बच्चों को उल्टी लगने लगी।
बच्चे बेहोश होने लगे। इसके कुछ देर बाद बड़ों को भी उल्टी दस्त शुरू हो गई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस के लिए फोन किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा कार्यकर्ता पहुंची। उनको जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इनको अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कराया गया। उसके परिवार के अंकित, विकास, सुनील, ज्योति, टीटो, बालेश, शिवांश, कन्हैया, सुरेश, दीपा, कीर्ति व मोनी को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा वर्कर ने घर में खीस के सैंपल लिए हैं। इसके साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें