शहर की विद्यानंद कॉलोनी में गाय के दूध से बने खीस को खाने के बाद एक परिवार के 10 सदस्य बीमार हो गए। इनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इनमें से 14 साल की एक लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खीस के सैंपल भर लिए हैं और सबको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
विद्यानंद कॉलोनी के अंकित ने बताया कि उनके घर पर गाय है। गाय ने रविवार को बछड़े को जन्म दिया था। उन्होंने सोमवार सुबह गाय के पहले दूध का खीस बनाया था। परिवार के सदस्यों ने इसको खाया था। दोपहर करीब 12 बजे परिवार के सदस्यों को उल्टियां लगने लगी। उनके बच्चे बेहोश होने लगे। उन्होंने एंबुलेंस के लिए फोन किया जहां से उनको जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अंकित, विकास, सुनील, ज्योति, टीटो, बालेश, शिवांश, कन्हैया, सुरेश, दीपा, कीर्ति व मोनी गंभीर हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा वर्कर मौके पर पहुंची।