फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीरा फर्जीवाड़े में 10 कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड शुगर मिल में वीरवार रात एमडी के छापे में शीरे का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। इस मामले में जांच के बाद 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन कर्मियों पर डीलर से मिलीभगत से तीन टैंकरों में करीब छह लाख रुपये कीमत का शीरा बगैर बिल के बाहर भेजने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने आधा टैंकर भरकर पहले कम शीरे का तौल कराकर बिल बनवाया, इसके बाद इन टैंकरों को पूरा भरा गया और बगैर बिल का शीरा बाहर भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

इस मामले में लैब इंचार्ज कम सेल्स मैनेजर मदनलाल राठौर, शुगर सेल्स कार्यालय के हेल्पर रणबीर सिंह, अटेंडेंट सतीश कुमार, डी यूनिट के मोटर पंप अटेंडर कम हेल्पर ब्रह्मपाल, मोटर पंप अटेंडेंट कम हेल्पर सुभाष, अटेंडेंट धर्मवीर, सुरक्षा अधिकरी ईश्वर सिंह, सुरक्षा गार्ड कम शिफ्ट इंचार्ज वेद सिंह और सुरक्षा विभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिक सुरेंद्र और ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी शुगर फेड के एमडी और शुगल मिल के चेयरमैन एवं उपायुक्त सुशील सारवान को दी गई है।
फर्जीवाड़ा पकड़ने के बाद एमडी ने आठ सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। इस कमेटी को दो दिन में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी थी। शनिवार को यह रिपोर्ट किसी कारणवश नहीं सौंपी जा सकी और इसे सोमवार को एमडी के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की गई है
जांच कमेटी की ओर से प्राथमिक जांच रिपोर्ट पेश करने के बाद 10 कर्मियों को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। शुगर मिल में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें