सम्मानित करने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ एडीसी अंकित चौकसे। स्रोत : विभाग
-एडीसी अंकित चौकसे ने प्रशस्ति पत्र देकर किया पुरस्कृत
पानीपत। जिले में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में सम्मानित किया। उन्होंने स्मार्ट आंगनबाड़ी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और नौनिहालों की प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाने में अपना सहयोग दिया है।
एडीसी अंकित चौकसे ने कहा कि बच्चों के जीवन के शुरुआती साल उनकी वैचारिक और मानसिक बुनियाद मजबूत करने में सबसे अहम होते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के भरण-पोषण या देखभाल की जगह नहीं हैं, बल्कि यह उनकी शिक्षा और सामाजिक विकास का पहला पड़ाव हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बड़ी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभा रही हैं।
वे बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुसार शिक्षण गतिविधियों को अपनाएं। इससे बच्चे बिना किसी मानसिक दबाव के सहज और आनंदपूर्ण माहौल में सीख सकें। स्कूल जाने से पहले बच्चों को आवश्यक व्यावहारिक और शैक्षणिक तैयारी मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सिमरन ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
23